उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के ऊर्जा मंत्री (Power Minister) श्रीकांत शर्मा (Shrikant Sharma) के गृह जनपद मथुरा(Mathura) में बिजली विभाग के अवर अभियंता ( Junior Engineer) की गोली मारकर हत्या के बाद विभाग में उबाल है। घटना के विरोध में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। उन्होंने जल्द हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की है।
बृहस्पतिवार की रात हुई अवर अभियंता प्रदीप कुमार की हत्या के बाद शुक्रवार सुबह ही बिजली विभाग की एमडी सौम्या अग्रवाल आईजी ए गणेश मंडलायुक्त अनिल कुमार मथुरा पहुंचे। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने एमडी, आईजी, कमिश्नर आगरा का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग की। कर्मचारियों ने कहा की रात में बिना पुलिस प्रोटेक्शन के बिजली विभाग के कर्मचारी कार्रवाई नहीं करेंगे।मथुरा के जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
मथुरा जनपद के थाना जमुनापार के चन्द्रावली कोल्ड के पास बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) प्रदीप कुमार (35) पुत्र हाकिम सिंह
निवासी सेवला जाट (आगरा) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जेई पानीगांव बिजलीघर से अपने घर बाइक से लौट रहे थे। तभी हमलावरों ने गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। बिजली विभाग में जेई की हत्या से खलबली मच गई है। विभाग के अफसर तत्काल मौके पर पहुंचे। वहीं इस घटना के बाद कर्मचारियों में उबाल है। बिजली विभाग के एसई देहात विनोद कुमार गंगवार ने बताया पांच महीने पहले ही प्रदीप कुमार आगरा से तबादला होकर मथुरा के पानीगांव बिजलीघर पर आए थे।
चर्चा है कि पांच दिन पहले जेई का कनेक्शन काटने को लेकर चंद ग्रामीणों से झगड़ा भी हुआ था। लेकिन यह साफ नहीं है कि हत्या किसने की। प्रभारी निरीक्षक राजित वर्मा ने बताया कि जेई की गोली मारकर हत्या हुई है। पेट में एक गोली लगी है। हत्या के पीछे मकसद क्या था यह साफ नहीं है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?