उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले के बाह क्षेत्र में शनिवार को सनसनीखेज वारदात हुई। गांव पुरा जसोल गांव में एक व्यक्ति अपने पुत्रों के साथ मिलकर मां और पिता को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले। बेटे का पिता से घर में बनी दुकान को खाली कराने को लेकर विवाद चल रहा था।
गांव पुरा जसोल निवासी डालचंद्र पुरवंशी (70) एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनके दो बेटे हैं। इनमें बड़ा बेटा रामशंकर और छोटा बेटा कुलवीर सिंह हैं। रामशंकर गांव में ही किराये पर मकान लेकर रहता है।
वहीं कुलवीर बटेश्वर में रहता है। डालचंद्र पुरवंशी पत्नी रामकली और कुलवीर के सात साल के बेटे शिवा के साथ रहते थे। घर में उनकी एक परचून की दुकान है। इसे रामशंकर चला रहा था। बेटे कुलवीर ने बताया कि पिता कुछ महीने से भाई रामशंकर से दुकान खाली करने के लिए बोल रहे थे। चार दिन पहले भी विवाद हो गया था। शनिवार सुबह रामशंकर ने दुकान खाली कर दी। शनिवार दोपहर तकरीबन 3:30 बजे रामशंकर अपने बेटों अमित और अजीत के साथ घर में घुस आया। पिता डालचंद्र और मां रामकली (68) पर हमला बोल दिया। उन्होंने कुल्हाड़ी से डालचंद्र पुरवंशी की गर्दन काटकर हत्या कर दी।
खाना बना रही मां जब बचाने आईं तो उस पर भी कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रामकली को आगरा पहुंचाया, जहां उनकी भी मौत हो गई। डालचंद्र पुरवंशी का चार दिन पहले भी दुकान खाली कराने को लेकर विवाद हुआ था। वो किसी भी सूरत में राम शंकर को अपने साथ नहीं रखना चाहते थे। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट तक हो गई थी। जिसकी शिकायत रामकली ने पुलिस से की थी। पुलिस ने डालचंद्र पुरवंशी, राम शंकर, अजीत, अमित को मौके से पकड़ा था। दुकान खाली करने की हामी भरे जाने पर उनमें समझौता हो गया था। इसीलिए पुलिस ने चारों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। समझौते के मुताबिक राम शंकर ने दुकान खाली भी कर दी थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?