बीजेपी BJP के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष National President जेपी नड्डा Jagat Prakash Nadda के स्वागत में पार्टी मुख्यालय में हुए समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi ने विपक्ष Opposition पर तीखे हमले बोले। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा नकारे जा चुके लोग अब झूठ और भ्रम को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। सीएए को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों की तरफ इशारा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘नकारे गए लोग भ्रम फैला रहे हैं, लेकिन लोगों का भरोसा डिगा नहीं है। उनका झूठ चलता रहेगा और हम भी चलते रहेंगे।’
स्वागत भाषण में नड्डा को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को जनता ने नकार दिया है और अब उन्होंने झूठ और भ्रम को हथियार बना लिया है। उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए और सक्रियता की आवश्यकता है, जन-जन तक पहुंचने की आवश्यकता है।’ पीएम ने आगे कहा, ‘बीजेपी ने इतने कम समय में अपना विस्तार किया है और लोगों की आशा और आकांक्षाओं के साथ जोड़ा है। यह सिर्फ संख्या बल के आधार पर नहीं, बल्कि जन सामान्य के दिल में जगह बनाई है।’ उन्होंने कहा, ‘हम टेंपररी नहीं, लंबे समय तक मां भारती की सेवा करने आए हैं। हम सदियों तक सेवा करने वाले हैं।
’पीएम मोदी ने कहा, ‘चुनावी राजनीति में जनता ने जिन्हें नकार दिया, उनके पास अब बहुत कम शस्त्र बचे हैं। इनमें है झूठ फैलाना, बार-बार झूठ फैलाना। यह हम लगातार देख रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘जनता ही हमारी ताकत है। उसी शक्ति ने पहली बार किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी को पूर्ण बहुमत दिया और दोबारा उससे भी मजबूत बहुमत देकर चुना।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हिमाचल के लोगों को लगता होगा कि हिमाचल का एक बेटा आज बीजेपी का अध्यक्ष बना है लेकिन नड्डा जी पर जितना हक हिमाचल का है, उतना ही बिहार का भी है। नड्डाजी की पढ़ाई-लिखाई बिहार से हुई है। उन पर बिहार ज्यादा गर्व कर रहा होगा। हिमाचल तो गर्व कर सकता है कि अटलजी भी उन्हीं के थे। मेरे जीवन का सबसे ऊर्जा भरे दिन हिमाचल के ही थे।’
बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने पार्टी को बहुत मजबूती दी। उन्होंने कहा, ‘राजनीतिक दल के लिए सत्ता में रहते हुए संघर्ष करना मुश्किल होता है लेकिन बीजेपी के सत्ता में रहते हुए अमित शाह ने पार्टी का विस्तार किया है जो बहुत बड़ी बात है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?