आगरा(Agra) के शमसाबाद में 27 जनवरी को हुई सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष व सराफा कारोबारी (Bullion Trader) मुकलेश गुप्ता और उनकी पत्नी लता गुप्ता की हत्या (Murder)और करोड़ों की डकैती का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है, जिनके पास से 11 किलो सोना (11 kg gold recovered) सहित लूट का माल बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूली है।
पुलिस के अनुसार हत्या और लूटकांड में कपिल गुप्ता पुत्र अवधेश और ओम बाबू राठौर निवासी इरादतनगर को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों पर 10-10 लाख रुपए का कर्जा था। इसे चुकाने के लिए आरोपियों ने कारोबारी मुकलेश और उनकी पत्नी की हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। शमसाबाद में सर्राफा कारोबारी व सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष मुकलेश गुप्ता (62 वर्ष) और उनकी पत्नी लता गुप्ता (60 वर्ष) की 27 जनवरी की देर शाम निर्मम हत्या कर दी गई थी। अगले दिन सुबह यानि 28 जनवरी को इस घटना की जानकारी हुई । सर्राफ और उनकी पत्नी की हत्या करने के बाद बदमाशों ने टेप लगाकर बिजली का तार उनके शरीर से बांधा था। इसके बाद स्विच आॅन कर करंट प्रवाहित किया। बदमाशों ने बताया कि वे इस बात की पुष्टि करना चाहते थे कि ये लोग जिंदा हैं या मर गए।
आरोपी कपिल गुप्ता कारोबारी मुकलेश का परिचित था। कस्बे में ही उसकी परचून की दुकान है। वो 22 जनवरी को मुकलेश गुप्ता से सोने की अंगूठी उधार लेकर गया था। उसी के रुपए देने के बहाने मुकलेश गुप्ता की अनुपस्थिति में घर आया। दोनों आरोपी रात करीब 8:00 बजे कारोबारी के घर में घुसे थे। आरोपियों ने मुकलेश गुप्ता के आने तक घर से लूटपाट कर उनकी पत्नी लता की हत्या कर दी थी। कारोबारी के आने पर गला घोट कर उन्हें भी मार डाला। करंट लगाकर दोनों को देखा कि वे जिंदा तो नहीं है। इसके बाद आरोपी करीब 11 किलो सोना समेत करोड़ों का माल समेटकर फरार हो गए थे।
पुलिस ने शुक्रवार की रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूटा गया माल बरामद हुआ है। इनमें 11 किलो सोने के आभूषण, 24.700 किलो चांदी, 13 लाख रुपये कैश समेत अन्य सामान बरामद किया है। बदमाशों ने करीब पांच करोड़ों की लूट को अंजाम दिया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?