वेटलैंड दिवस (World Wetlands Day) के अवसर पर आगरा (Agra) के सूर सरोवर पक्षी विहार कीठम में रविवार को यूपी बर्ड फेस्टिवल (Bird Festival )का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने फीता काटकर किया। इस बर्ड फेस्टिवल में देश-विदेश के पक्षी विशेषज्ञ जुटे।विशिष्ट अतिथि के तौर पर एमएसएमई राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह और वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा भी आए। उन्होंने वन्य जीवों की फोटो प्रदर्शनी और बर्ड रिंगिग की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद अतिथियों ने यहां लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
सूर सरोवर पक्षी विहार कीठम में जुटे देश-विदेश के कई पक्षी विशेषज्ञ तकनीकी सत्र में चर्चा की। वहीं स्कूली बच्चों को बर्ड फेस्टिवल के प्रति जागरूक करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बर्ड फेस्टिवल में वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, बांबे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी (बीएनएचएस), वर्ल्ड वाइल्ड फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ), टर्टल सर्वाइवल एलाइंस (टीएसए) ने हिस्सा लिया। फेस्टिवल में ईको फ्रेंडली स्टॉल भी लगाए गए।सूर सरोवर पक्षी विहार में आयोजित वर्ल्ड वेटलैंड दिवस (विश्व आर्द्रभूमि दिवस) के अवसर पर अत्तर प्रदेश बर्ड फेस्टिवल में डाक टिकटों की प्रर्दशनी भी लगाई गई। जिसमें 330 देशों के पक्षियों की तस्वीरें थीं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?