Tuesday, June 23, 2026

Crime, News, Uttar Pradesh

लखनऊ में विश्व हिंदू महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत की हत्या,बीते पांच महीनों में दूसरे हिंदूवादी नेता की हत्या

उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh की राजधानी लखनऊ Lucknow  में बीते पांच महीनों में दूसरे हिंदूवादी नेता की हत्या से हड़कंप मच गया है। वर्ष 2019 के अक्टूबर महीने की 18 तारीख को हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी  #KamleshTiwari  की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। आज विश्व हिंदू महासभा के नेता रणजीत बच्चन #RanjitBachchan की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

लखनऊ में विश्व हिंदू महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन की रविवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह मौसेरे भाई आदित्य और पत्नी कालिंदी के साथ मार्निंग वॉक पर निकले थे। हमलावर अकेले बाइक से आया था। परिवर्तन चौराहे से थोड़ी दूर ग्लोब पार्क के पास बदमाश ने रणजीत को रोक लिया। हमलावर ने असलहा तानकर रणजीत और आदित्य का मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में रणजीत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आदित्य के हाथ में एक गोली लगी है।

मूलरूप से गोरखपुर के अहिरौली अरहरनगर निवासी रणजीत बच्चन राजधानी के ओसीआर बिल्डिंग के बी ब्लॉक में रहते हैं। वह रोजाना की तरह ही रविवार सुबह करीब छह बजे घर से मार्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान उनकी पत्‍नी कालिंदी और मौसेरे भाई आदित्य भी साथ थे। हजरतगंज स्थित परिवर्तन चौक के पास कालिंदी पति से आगे निकल गईं, जबकि आदित्य और रणजीत एक साथ वॉक कर रहे थे। ज्वॉइंट पुलिस कमिश्नर नवीन अरोड़ा के मुताबिक, पीछे से एक बाइक सवार रणजीत के पास आया था, जो शॉल ओढ़े हुए था। पहलेे हमलावर ने असलहा तानकर रणजीत और आदित्य के मोबाइल छीन लिए। रणजीत और आदित्य के विरोध करने पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। एक गोली रणजीत के चेहरे पर लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद बदमाश उनके गले से चेन लूटकर भाग निकला। वहीं, हाथ में गोली लगने से घायल आदित्य ने शोर मचाकर मदद मांगी।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels