श्रीलंका Sri Lanka PM Mahinda Rajapaksa के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi ने शनिवार को हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। दोनों के बीच रक्षा सहयोग और सुरक्षा पर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई। इस दौरान भारत और श्रीलंका के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने के साथ ही अन्य संबंधों को मजबूत बनाने पर भी बात हुई। इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी उनसे मुलाकात की और दोनों राष्ट्रों के बीच विकास में साझेदारी पर सहमति बनाने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के अपने समकक्ष महिंदा राजपक्षे से दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा क्षेत्रों समेत व्यापक मुद्दों पर शनिवार को चर्चा की।श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के बड़े भाई महिंदा राजपक्षे पांच दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को यहां पहुंचे। पिछले साल नवंबर में द्वीपीय देश का प्रधानमंत्री नियुक्त होने के बाद राजपक्षे की यह पहली विदेश यात्रा है।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच व्यापार और निवेश के साथ ही रक्षा तथा सुरक्षा समेत अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई।इससे पहले, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री से मुलाकात की।महिंदा राजपक्षे 2005 से 2015 तक देश के राष्ट्रपति रहे। वह दक्षिण एशिया में सबसे अधिक समय तक राष्ट्रपति रहे नेताओं में से एक हैं। वह 2018 में भी थोड़े समय के लिए प्रधानमंत्री रहे।
राष्ट्रपति के तौर पर उनके कार्यकाल में चीन ने हिंद महासागर के द्वीपीय देश में अपने पैर पसारने शुरू कर दिए थे जिससे भारत में चिंताएं बढ़ गई थीं।हालांकि, दोनों देशों के बीच पिछले चार वर्षों में रिश्तों में प्रगाढ़ता आई है।राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे पद संभालने के बाद अपनी पहली आधिकारिक विदेशी यात्रा पर नवंबर में भारत आए थे।श्रीलंकाई राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा संबंधों को और मजबूत करने का संकल्प लिया था।दिल्ली में कार्यक्रमों के बाद महिंदा राजपक्षे वाराणसी, सारनाथ, बोधगया और तिरुपति जाएंगे।श्रीलंका के प्रधानमंत्री का सुबह राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत किया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?