54 साल इंतजार के बाद बरेली (Bareilly) को उसका गिरा हुआ झुमका (Jhumka) वापस मिल गया है। 1966 में राज खोसला(Raj Khosla ) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मेरा साया’ (Mera Saaya) में उत्तरप्रदेश का शहर बरेली उस वक्त चर्चा में आया था जब फिल्म का गाना ‘झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में…'(Jhumka gira re, Bareilly ke bazaar main) लोकप्रिय हुआ था। यह गाना दिवंगत अभिनेत्री साधना पर फिल्माया गया था। अब बरेली में झुमका तिराहा बनाया गया है। यहां एक पोल पर झुमके की आकृति को बनवाया गया है, जो लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है।
बरेली शहर में झुमका लगाने की शुरुआत फिल्म ”मेरा साया” के गाने ”झुमका गिरा रे” के सिल्वर जुबली यानी की 50 साल पूरे होने पर की गई थी। बरेली विकास प्राधिकरण की योजना थी की ये फ़िल्म अभिनेत्री साधना के लिए श्रद्धांजलि भी होगी लेकिन झुमका लगाने के लिए इसमें लगने वाली लागत की वजह से ये नहीं हो पाया क्योंकि बीडीए के पास इतना पैसा नहीं था। जिसके बाद शहर के लोगों से सहयोग मांगा गया। इसके बाद इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के मालिक डॉ. केशव अग्रवाल ने झुमका लगाने की जिम्मेदारी ली.जिसके बाद बीडीए के सहयोग से आखिरकार झुमका लगकर तैयार हो गया। तब बीडीए ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से दिल्ली-बरेली मार्ग 24 पर ‘झुमका’ तिराहा की मांग की थी। लेकिन अब साकार हुआ। अब इस तिराहे पर 2.7 क्विंटल का झुमका 20 फीट ऊंचे खंभे पर लगाया गया है। इसे बनाने में पीतल और तांबे का इस्तेमाल किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि लागत करीब 60 लाख रुपए आई है। गुड़गांव के एक कलाकार ने इसे तैयार किया है।ka
लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर बरेली शहर के प्रवेश मार्ग पर स्थित परसाखेड़ा चौराहे पर शनिवार को झुमका स्थापित किया गया। इसका उद्घाटन शनिवार को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने किया। यहां आए सभी अतिथियों को प्रतीक स्वरूप एक झुमका उपहार में दिया गया। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के अफसर ने बताया कि झुमका करीब दो सौ मीटर दूर से लोगों को नजर आएगा। इसके आसपास 3 ‘सूरमे दानी’ को भी सजाया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?