अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप US President Donald Trump की 24 फरवरी को प्रस्तावित ताजमहल Taj Mahal विजिट के लिए अमेरिकी टीम सोमवार शाम आगरा पहुंच गई। ताजमहल परिसर में वीआइपी विजिट को लेकर गहन जानकारी जुटाई। राष्ट्रपति की सुरक्षा से संबंधित कमान अमेरिकी एडवांस टीम अपने हाथ ही रखेगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ chief minister Yogi Adityanath मंगलवार शाम साढ़े चार बजे आगरा आएंगे और सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। आगरा के अधिकारियों को मुख्यमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम मिल गया है। डॉनल्ड ट्रम्प के स्वागत के लिए प्रदेश भर से 3 हजार कलाकार बुलाए गए हैं, जो रास्ते में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इनके साथ शहर की तमाम संस्थाएं व स्कूल भी अपनी भागीदारी निभाएंगे। छह सदस्यीय अमेरिकी टीम सोमवार शाम करीब चार बजे ताजमहल पहुंची। पूर्वी गेट से स्मारक में प्रवेश करने के बाद उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) कमांडेंट ब्रजभूषण के साथ स्मारक में भ्रमण किया। टीम नेवीआइपी विजिट के रूट, वीआइपी प्रवेश द्वार, स्मारक में विजिट के दौरान मौजूद रहने वाले लोगों, मुख्य मकबरे तक पहुंचने, गेट के बंद या खुले रहने से संबंधित जानकारी जुटाई। अफसरों ने वीआइपी विजिट के दौरान पर्यटकों के स्मारक में नहीं होने और केवल एएसआइ स्टाफ व सीआइएसएफ जवानों के मौजूद रहने की जानकारी दी। टीम करीब एक घंटे तक स्मारक में रही।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?