अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के आगरा आगमन पर सोमवार को खेरिया हवाई अड्डे से ताजमहल तक यातायात ही नहीं, बल्कि ट्रेनों की रफ्तार भी थम जाएगी। इसके चलते ताज एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें प्रभावित होंगी। डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump)और उनकी पत्नी मेलानिया (Melania) के स्वागत में आगरा शहर सज-धजकर ताज हो गया है तो ताजमहल (Taj Mahal) और भी हसीन।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खेरिया हवाई अड्डे पर आगमन से आधा घंटे पहले ही ट्रेनों को जहां की तहां रोक दिया जाएगा। इसके बाद शाम 6.15 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने के बाद ही ट्रेनों को चलाया जाएगा। आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि जिला प्रशासन से कोर्डिनेशन के आधार पर ट्रेनों को वीआईपी मूवमेंट के दौरान रोका जाएगा। यह कितनी देर तक रोका जाएगा, यह तब की परिस्थिति पर परिचालन विभाग के अधिकारी तय करेंगे। ट्रंप का काफिला ताजमहल के लिए सराय ख्वाजा रेल ओवरब्रिज के नीचे से गुजरेगा। इस रूट पर आगरा-दिल्ली के बीच की ट्रेनों का आवागमन होता है। आगमन के दौरान सुरक्षा के लिहाज से ट्रेनों को रोक जाएगा। दोपहर तीन बजे दिल्ली की ओर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, पंजाब मेल, शाम 7.10 बजे ताज एक्सप्रेस, दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में श्रीधाम व महाकौशल (निरस्त), तेलंगाना एक्सप्रेस की रफ्तार थम जाएगी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत