दिल्ली Delhi के मौजपुर में सोमवार को 8 राउंड फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान हो गई है, आरोपी का नाम शाहरुख (Shahrukh) है और वह स्थानीय निवासी है। दरअसल, मौजपुर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थकों और विरोधियों में हिंसक झड़प हुई इस दौरान एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें एक लड़का हाथ में तमंचा लेकर फायरिंग करता दिखा, फायरिंग मौजपुर से जाफराबाद वाली सड़क पर की गई।
शख्स पुलिस के सामने फायरिंग कर रहा था. उसने तकरीबन 8 राउंड फायरिंग की. पुलिसवालों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रूका और ताबड़तोड़ फायरिंग करता रहा। बता दें कि दिल्ली में CAA को लेकर बवाल बेकाबू हो गया है. CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग और समर्थक आमने-सामने आ गए हैं।
सोमवार को मौजपुर में दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी की गई और कई गाड़ियों में आग लगा दी गई ,इस घटना के दौरान एक हेड कॉन्स्टेबल और 3 नागरिकों की मौत हो गई. नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के तनाव वाले क्षेत्र में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है. गोकुलपुरी स्थित टायर मार्केट में प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की है। दमकल की 6 गाड़ियों मौके पर पहुंच गई हैं. राहत-बचाव का काम जारी है।
दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाकों में सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शन में पुलिस जवान और तीन नागरिक की मौत के बाद गृह मंत्रालय में देर शाम सचिव स्तर की बैठक हुई, जिसमें दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा हुई। इस बैठक के बाद गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली में हिंसा बर्दाश्त नहीं करेगी।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में शुरू हुए दंगों को तुरंत काबू करने के लिए उच्चस्तरीय मंथन शुरू हो गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तमाम आला अधिकारियोंं को इस आपात बैठक में तलब किया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अहमदाबाद पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनके परिवार के स्वागत समारोह में व्यस्त थे। इसी बीच उन्हें दिल्ली के जाफराबाद, भजनपुरा, मौजपुर, दयालपुर, गोकुलपुरी इलाके में दंगे फैलने की खबर मिली। चूंकि अमेरिकी राष्ट्रपति को सोमवार की रात में दिल्ली में ही हैं। लिहाजा, ऐसे में राजधानी की छवि धूमिल होने से बचाने की जरूरत भी महसूस हुई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?