भारतीय वायुसेना Indian Air Force का एक विमान कोरोना वायरस Coronavirus से प्रभावित चीन China के वुहान शहर Wuhan city 武汉市 से 112 लोगों को लेकर गुरुवार को भारत आ गया। इसके साथ ही आज एअर इंडिया का एक विमान 124 लोगों को तोक्यो Tokyo से भारत लेकर आया जो जापान Japan में अलग-थलग खड़े कोरोना वायरस Coronavirus से प्रभावित पोत पर सवार थे।
सी-17 ग्लोबमास्टर III विमान को चीन में कोरोना वायरस प्रभावित लोगों के लिए 15 टन चिकित्सकीय सामग्री लेकर बुधवार को वुहान भेजा गया था। यह आज वुहान से 112 लोगों को लेकर आया जिनमें 76 भारतीय और 36 विदेशी नागरिक शामिल हैं। वहीं, एअर इंडिया का एक विमान 124 लोगों के समूह को तोक्यो से भारत लेकर आया। वुहान से विमान में लाए गए 36 विदेशी नागरिकों में बांग्लादेश के 23, चीन के छह, म्यामां एवं मालदीव के दो-दो और दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका तथा मेडागास्कर का एक-एक नागरिक शामिल है।
जापान से लाए गए 124 लोगों में से 119 भारतीय, श्रीलंका के दो और नेपाल, दक्षिण अफ्रीका तथा पेरू का एक-एक नागरिक शामिल है। यह समूह उन 3,711 लोगों में शामिल था जो कोरोना वायरस की जद में आए क्रूज पोत ‘डायमंड प्रिंसेस’ पर सवार थे। इस पोत को तीन फरवरी को तोक्यो के पास योकोहामा बंदरगाह पर अलग-थलग खड़ा कर दिया गया था। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत की पड़ोसी प्रथम की नीति और भारत-प्रशांत विजन के मद्देनजर विशेष उड़ान से पांच विदेशी नागरिकों-श्रीलंका के दो, नेपाल के एक, दक्षिण अफ्रीका के एक और पेरू के एक नागरिक को भी लाया गया।’’
चालक दल के तीन भारतीय सदस्य एअर इंडिया की उड़ान में सवार नहीं हुए। उन्होंने जापान सरकार द्वारा पोत को अलग-थलग रखने की बढ़ाई गई अवधि पूरी होने तक पोत पर ही रहने की इच्छा व्यक्त की। ‘डायमंड प्रिंसेस’ पर सवार रहे 138 भारतीय नागरिकों में से चालक दल के 16 भारतीय सदस्य कोरोना वायरस से पीड़ित पाए गए हैं और जापान में तट के किनारे स्थित एक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करा रहे हैं। वुहान और जापान से लाए गए सभी लोगों को भारतीय सेना के मानसेर स्थित एक केंद्र में 14 दिन तक अलग-थलग रखा जाएगा।
भारत ने चीन में कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बुधवार को 15 टन चिकित्सा सामग्री के साथ सी-17 ग्लोबमास्टर को बुधवार को वुहान भेजा था। वापसी में यह 112 लोगों को लेकर लौटा। इससे पहले, भारत एअर इंडिया के दो विमानों के जरिए वुहान से करीब 650 भारतीयों को लाया था। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘इन तीन उड़ानों के जरिए चीन के वुहान से कुल 723 भारतीय और 43 विदेशी नागरिकों को बाहर निकाला गया है।’’ इसने चीन में चिकित्सकीय आपूर्ति पहुंचाए जाने पर कहा कि भारत कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रित करने के चीनी प्रयासों में उसकी मदद करेगा।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा