मध्यप्रदेश Madhya Pradesh में सत्ता के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता जा रहा है। बुधवार को ग्रेसस रिजॉर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान Shivraj Singh Chouhan और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा VD SHARMA ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। वीडी शर्मा ने कहा- पूरे मध्य प्रदेश में हुड़दंग गैंग चल रहा है। अब यह बेंगलुरु चला गया है। इस गैंग ने वहां वही किया, जो यहां करता था। कांग्रेस एक तरफ कोरोनावायरस कहकर विधानसभा की कार्यवाही स्थगित करती है। दूसरी तरफ सड़क पर हुड़दंग कर रही है। कहां गया कोरोनावायरस? दिग्विजय सिंह के कारण विधायक बेंगलुरु गए हैं। मप्र में 84 के दंगों के आरोपी सीएम हैं। वे लोग कुचल देंगे, इसलिए बेंगलुरु से विधायक भोपाल नहीं आना चाहते हैं।
वहीं, शिवराज सिंह ने कहा- मप्र में माफिया राज चल रहा है। पिछले 15 महीने में माफिया राज बढ़ गया है। शराब माफिया, ट्रांसफर माफिया हावी हैं। शराब की नीतियों को सरकार के मंत्री, अफसर नहीं, माफिया बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह कमलनाथ को डरा-डरा कर काम करवा रहे हैं। अब सरकार बचाने की बात कर रहे हैं। आज अल्पमत की सरकार है। कहां है कांग्रेस के पास बहुमत? भाजपा के 106 विधायकों ने राजभवन में परेड की। राज्यपाल ने विधायकों से बातचीत भी की। कांग्रेस सरकार का बहुमत चला गया तो जोड़-तोड़, लालच, प्रलोभन, दबाव डाला जा रहा है। बेंगलुरु में ठहरे विधायकों के परिवारों पर दबाव डाला जा रहा है।
उन्होंने कहा- बेंगलुरु में ठहरे विधायक यहां आते हैं तो उनकी जान को खतरा है। सरकार ने रास्ते में रोकने की तैयारी कर रखी थी। सरकार विधानसभा तक नहीं पहुंचने देना चाहती है। भोपाल में सिंधिया पर हमला हो सकता है, तो विधायकों के सुरक्षित होने पर कैसे भरोसा कर लिया जाए। सरकार में नैतिकता है तो फ्लोर टेस्ट करा दे। आखिर क्यों नहीं बेंगलुरु से आने वाले विधायकों को सीआरपीएफ की सुरक्षा दी जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?