कोरोना वायरस (Coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा का उल्लंघन करने पर गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में सोमवार 23 मार्च को करीब 200 लोगों के खिलाफ 70 एफआईआर दर्ज की हैं। इसके साथ ही 1440 वाहनों के चालान और सीज की कार्रवाई की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद जिले में 23,24 और 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है।
जानकारी के मुताबिक, देश में एक दिन के जनता कर्फ्यू के बाद यूपी सरकार के शासनादेश के तहत गाजियाबाद पुलिस और जिला प्रशासन ने सोमवार सुबह से पूरे जिले को लॉकडाउन कर दिया। सुबह छह बजे ही जिले की सभी सीमाओं को बैरिकेड लगाकर सील कर दिया गया था। वहीं बेवजह आवागमन रोकने के लिए पुलिस ने साढ़े 11 बजे तक विनम्रता के साथ पेश आई, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर जाते देख पुलिस ने इसके बाद सख्त रुख अख्तियार करते हुए शाम तक करीब 200 लोगों के खिलाफ निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप में 70 एफआईआर दर्ज की हैं। वहीं 1440 वाहनों के खिलाफ चालान और जब्ती की कार्रवाई की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP Kalanidhi Naithani) कलानिधि नैथानी ने बताया कि जनता कर्फ्यू की तरह लोगों ने सोमवार को लॉकडाउन का भी मजाक बनाने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने पहले तो लोगों को खूब समझाया, लेकिन नहीं मानने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग सभी थानों में मुकदमे दर्ज हुए हैं, जबकि चालान की कार्रवाई भी अनवरत चल रही है। पुलिस के सख्त रवैये को देखते हुए दोपहर तक पूरे जिले में सन्नाटा पसर गया। यहां तक कि गलियां भी सुनसान हो गईं।
जिले की सभी सीमाओं को गाजियाबाद पुलिस ने सोमवार की सुबह छह बजे से ही सील कर दिया। केवल उन्हीं वाहनों को दूसरे जिलों से गाजियाबाद में घुसने या गाजियाबाद से बाहर जाने की अनुमति दी थी जो आवश्यक सेवाओं में आते हैं। इसके अलावा मीडिया के लोगों को भी पुलिस ने पहचान पत्र देखने के बाद जाने दिया। बाकी सभी वाहनों को पुलिस ने सीमा पर लगे बैरियर से ही वापस लौटा दिया। इसके चलते यूपी गेट समेत कई सीमाओं पर सुबह के समय दस से 15 मिनट के लिए जाम भी लगा, लेकिन धीरे-धीरे लोगों के लौटने से पूरी सड़क खाली हो गई।
लॉक डाउन #lockdown एक गंभीरतापूर्वक लिया गया निर्णय है 23,24,25 मार्च के लिए- इसका कड़ाई से अनुसरण करें-निवेदन है कि घरों पर ही रहे-उल्लंघन करने पर होगी IPC188 के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई
Kindly follow lockdown guidelines & stay at home@ghaziabadpolice is with you @Uppolice pic.twitter.com/ZalYCCwbge— Kalanidhi Naithani I.P.S (@ipsnaithani) March 23, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?