देश की सड़कें आज खामोश थीं॰प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) की अपील पर रविवार को पूरा देश थम सा गया था। कोरोना वायरस( Coronavirus) जैसी महामारी से लड़ने के लिए प्रत्येक देशवासी ने आज अपना योगदान दिया जैसे-जैसे दिन ढलता गया जनता कर्फ्यू से आगे लॉकडाउन की स्थिति आ गई एक के बाद एक कई राज्यों की सरकारों ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी।
कई राज्यों में कुछ चिन्हित जिलों में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया जहां कोरोना वायरस के मरीज पॉजिटिव पाए गए. शाम होते-होते पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार झारखंड, जम्मू-कश्मीर समेत 22 राज्यों के 76 जिलों में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया। इन सभी जिलों में कल से यानी 23 मार्च से लॉकडाउन लागू रहेगा।
जनता कर्फ्यू एक दिन के लिए सुबह 7 बजे से रात 9 बजे के लिए था. इस बीच पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए जनता से अपील की, कि ये कर्फ्यू भले रात 9 बजे खत्म हो जाएगा, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम सेलिब्रेशन शुरू कर दें।
आज का #JantaCurfew भले ही रात 9 बजे खत्म हो जाएगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम सेलिब्रेशन शुरू कर दें। इसको सफलता न मानें। यह एक लम्बी लड़ाई की शुरुआत है। आज देशवासियों ने बता दिया कि हम सक्षम हैं, निर्णय कर लें तो बड़ी से बड़ी चुनौती को एक होकर हरा सकते हैं।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहे अनुसार शाम 5 बजे लगभग पूरे देश ने थाली, शंख और तालियां बजाईं. वहीं देशवासियों ने उन डॉक्टरों-नर्सों और आपातकालीन सेवाओं में लगे स्टाफ का आभार जताया, जो कोरोना खिलाफ लड़ाई में अपनी जान की परवाह किए बगैर सेवा दे रहे हैं गौरतलब है कि भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या रविवार रात तक 390 के पार हो गई है. वहीं इस संक्रमण से अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत