मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ( former CM Kamal Nath) की प्रेस कॉन्फ्रेंस (press conference) में मौजूद एक पत्रकार (journalist ) भी कोरोना वायरस (coronavirus. ) से संक्रमित पाया गया है। पत्रकार की 26 वर्षीय बेटी लंदन से लौटी थी। इस बीच ऐसी खबर है कि पूर्व सीएम कमलनाथ एकांतवास में चले गए हैं। उनके राजनीतिक सलाहकार आरके मिगलानी में कोरोना के लक्षण की आशंका है। हालांकि कांग्रेस ने इसका खंडन किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमलनाथ ने राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा की थी। उस समय पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के कई विधायक और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा 200 पत्रकार मौजूद थे। (Ram temple)
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की बतौर मुख्यमंत्री अंतिम प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे एक पत्रकार का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटव आने से वहां पर मौजूद सभी पत्रकारों को क्वारंटाइन करने का निर्देश दिया गया है। भोपाल कलेक्टर की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे सभी पत्रकारों और अन्य लोगों को निर्देश दिया है कि वे अपने घर पर ही बने रहें। पत्रकारों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा। जिस पत्रकार का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव निकला है, उसका टेस्ट उसकी बेटी को कोरना वायरस की पुष्टि के बाद किया गया था।
कमलनाथ ने 20 मार्च को मुख्यमंत्री पद से अपना त्यागपत्र दिया था और त्यागपत्र देने से पहले उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें भोपाल के सभी नामी पत्रकार मौजूद थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के अलावा कई और लोग भी पहुंचे हुए थे और उन्हें भी भोपाल कलेक्टर ने क्वारंटाइन करने का निर्देश दिया है। इस खबर के आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है।
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के अबतक कुल 14 मामले सामने आ चुके हैं, बुधवार सुबह ही मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 5 नए मामले सामने आए हैं जिनमें एक व्यक्ति उज्जैन का रहने वाला है और बाकी 4 इंदौर के रहने वाले हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?