लॉक डाउन Lockdown में दिल्ली Delhi से पैदल मुरैना Morena जा रहे एक युवक की आगरा Agra में शनिवार सुबह सिकंदरा के कैलाश मोड़ पर हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, परिजनों को सूचना दे दी गई है।मृतक रघुवीर पुत्र राम लाल (40) निवासी गांव बरफड़ा, मुरैना Morena है।
दिल्ली के तुगलकाबाद में एक रेस्टोरेंट में काम करता था। यह रेस्टोरेंट्स फूड्सर्विस से जुड़ा हुआ है। रघुबीर डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। लॉक डाउन के बाद घर वापस लौट रहा था। साधन नहीं होने की वजह से पैदल ही घर आ रहा था। वह दिल्ली से अपने घर के लिए दो साथियों संजय व एक अन्य के साथ चल दिया।
शनिवार सुबह पांच बजे सिकंदरा के कैलाश मोड़ पर गुप्ता हार्डवेयर के सामने पहुंचते ही अचानक सीने में दर्द हुआ। हार्डवेयर शॉप मालिक वहां पर खड़े थे। उन्होंने उसको परेशान देखा तो पास पहुंचे। रघुवीर ने उन्हें सीने में दर्द होने की बात कही। उन्होंने सोचा कि पैदल चलने की वजह से हो रहा होगा। दुकान के सामने तिरपाल बिछाकर उन्होंने आराम करने को कह दिया।
घर से चाय और बिस्कुट लाकर उसे खिलाए। इसके बाद तबियत बिगड़ती गई। उसने अपने साले से फोन पर बात की। साले ने कहा, पुलिस को फोन मिलाओ, लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ गई। एक राहगीर मदद के लिए आया। रघुवीर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आशंका है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा। रणवीर के साले अरविंद सुबह नौ बजे पहुंच गए। बॉक्स हजारों मजदूर आ रहे पैदल कोरोना से जंग को देश में लॉकडाउन होने के बाद शहरों से हजारों मजदूर अपने घर लौट रहे हैं। कोई वाहन चलने की वजह से उन्हें पैदल ही आना पड़ा रहा है। इससे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?