दिल्ली Delhi के निजामुद्दीन में आयोजित तब्लीगी जमात Tablighi Jamaat के कार्यक्रम से लौटे आगरा Agra के सात लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण Corona positive की पुष्टि हुई है। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार सुबह आगरा प्रशासन को मिली है। जिले में अब तक कोरोना के 18 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि जिले के दो लोग गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती हैं। इन्हें मिलाकर कुल 20 मामले हैं।
मरकज प्रकरण प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने आगरा की मस्जिदों से कुल 113 जमाती ढूढ़ निकाले थे। इनमें से 28 लोग दिल्ली मरकज से लौटे थे। इन सभी के सैंपल जांच के लिए किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) लखनऊ को भेजे गए।
शुक्रवार सुबह प्रशासन को जांच रिपोर्ट मिल गई। 28 लोगों में से सात कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने इसका पुष्टि की है। आगरा जिले में अब 18 मामले हो गए हैं। जबकि शहर के डॉक्टर और उनका बेटा गुरुग्राम में पॉजिटिव पाए गए। दोनों का वहीं इलाज चल रहा है। शहर के आठ मरीज ठीक भी हो चुके हैं।
आगरा में इस समय जमातियों की संख्या 113 है। सभी को अलग-अलग सेंटर में क्वारंटीन किया गया है। अन्य जमातियों के सैंपल बृहस्पतिवार को जांच के लिए भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार शाम तक आएगी। आगरा में सात जमातियों के पॉजीटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?