
झारखंड Jharkhand के खूंटी-चाईबासा सीमा Khunti-Chaibasa Border पर एक एनकाउंटर होने की खबर है। यहां के पोड़ाहाट जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। जिसमें तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। पुलिस टीम ने भारी मात्रा में विस्फोटक व हथियार भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपेरशन जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह गुदड़ी थाना पुलिस को रियारदाकला की पहाड़ियों के पास नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस जब वहां पहुंची तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि घटना में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है
डीजीपी एमवी राव ने बयान जारी करते हुए बताया कि नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली मारी गई हैं। डीजीपी एमवी राव ने बताया कि मारे गए तीनों नक्सलियों के शव लेकर पुलिस आनंदपुर थाना पहुंच गई है। मारे गए तीनों नक्सली महिला हैं। मौके से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक व वॉकी-टॉकी भी बरामद की गई हैं। उन्होंने कहा कि मारे गए तीनों नक्सलियों की पहचान की जा रही है। मुठभेड़ स्थल पर सर्च अभियान अभी जारी है।
कोल्हान डीआइजी कुलदीप द्विवेदी ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुदड़ी थाना क्षेत्र के सुदूर टोमडेल पंचायत के चिरुम ़गांव के पास नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चाईबासा, खूंटी जिला बल और सीआरपीएफ के संयुक्त प्रयास से यह सफलता मिली है। नक्सलियों के द्वारा क्षेत्र में दहशत फैलाने का काम किया जा रहा था। आम जनता पर अत्याचार किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से नक्सलियों का मनोबल बुरी तरह टूटा है। साथ ही साथ ग्रामीणों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। क्षेत्र में पुलिस का अभियान अभी भी जारी है। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?