उत्तर प्रदेश( Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) जिले में सोमवार की दोपहर इज्जतनगर थाना क्षेत्र के करमपुर में दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज (Nizamuddin Markaz) में हुई जमात से लौटे तब्लीगियों की तलाश में पहुंचे दो सिपाही से लोगों ने हाथापाई की। सिपाहियों ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस बैरियर वन चौकी पहुंचाया। पुलिस लोगों को घरों में रहने के लिए समझा रही थी। तभी चौकी पर करीब 500 की संख्या में मुस्लिमों ने भीड़ ने हमला कर दिया और आग लगाने की कोशिश की। पुलिस को लाठीचार्ज कर स्थिति पर काबू पाना पड़ा। इस दौरान आईपीएस अभिषेक वर्मा ( IPS Abhishek Varma ) को चोटें आई हैं। एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने कहा- आरोपियों पर रासुका लगेगी।
बरेली के इज्जत नगर क्षेत्र के गांव करमपुर चौधरी ( Karampur Chaudhary village ) में तब्लीगी जमात से जुड़े लोग होने की सूचना पर दिन में करीब एक बजे दो सिपाही पहुँचे थे। यहां यह दोनों सिपाही तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों की जानकारी कर रहे थे। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने कोई भी जानकारी देने से इन्कार करने के बाद सिपाहियों से हाथापाई की। इसके बाद भी दोनों सिपाही वहां से दो लोगों को लेकर पुलिस बैरियर वन चौकी ले आए। दो लोगों को ले जाने की सूचना पर दोपहर करीब तीन बजे ग्राम प्रधान तसब्बुर खान के नेतृत्व में करीब 200 लोग चौकी पर पहुंच गए और चौकी जलाने का प्रयास किया। इसकी सूचना पर सीओ तृतीय आइपीएस अधिकारी अभिषेक वर्मा मौके पर पहुँचे तो उनसे भी हाथापाई की गई। इसके बाद में पुलिस ने लाठियां चला कर भीड़ को भगाया। इस दौरान मौके से 14 लोगों को पकड़ लिया गया है। गांव व चौकी पर बड़ीसंख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई है। बवाल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है। यह सभी लोग तब्लीगी जमात के नहीं हैं मगर उन लोगों को तलाशने की बात पर हमलावर हो गए। हमले में आईपीएस अभिषेक वर्मा के पैर में चोटें आई हैं। इस मामले में पुलिस ने 40-50 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अब सभी के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जा रही है।
आईपीएस अधिकारी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस लॉकडाउन का पालन करवाने पहुंचे थे। जिन पर हमला हुआ। इसके बाद पुलिस फोर्स ने सख्ती दिखाते हुए सभी को खदेड़ा। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभिषेक वर्मा ने बताया कि उन्हें मामूली चोट आई है। एक सिपाही भी घायल हुआ है। अभिषेक वर्मा ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों से सख्ती से निपटा जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?