
उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh में कोरोना वायरस Coronavirus का कहर काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 15 नए मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुआ जिसमें से 13 मरीज आगरा Agra के हैं। आगरा के सभी मरीज SNMC अस्पताल में भर्ती हैं। इसी के साथ आगरा में कोरोना पॉजिटिव Corona+tive मरीजों की संख्या 65 हो गई है जो यूपी के किसी शहर में सबसे ज्यादा है। वहीं, 1-1 मरीज लखनऊ और आज़मगढ़। आज के मरीजों को मिलाकर उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव Corona+tive मरीजों की संख्या 332 पहुंच गई है।
आगरा Agra में मंगलवार का दिन कोरोना की दृष्टि से अमंगलकारी रहा। केजीएमयू की रिपोर्ट में 10 और नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें शहर के एक वरिष्ठ फिजीशियन और पांच जमाती शामिल हैं। अब संक्रमितों की संख्या 65 पहुंच गई है। इससे प्रशासन की लगातार मुश्किलें बढ़ रहीं हैं। प्रशासन ने जिले के 24 इलाकों को रेड जोन घोषित कर उन्हें सील कर आवाजाही पर रोक लगा दी है।
सोमवार की दोपहर 49 नमूने केजीएमयू भेजे गए थे। इनमें से 38 की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जबकि 11 नमूने लंबित थे। मंगलवार को सुबह आई रिपोर्ट में 10 पॉजिटिव आए। जबकि एक नमूने की रिपोर्ट आनी शेष है। इनमें तीन महिलाएं और सात पुरुष शामिल हैं। इधर, दो हॉस्पिटलों में तीन पॉजिटिव केस के कनेक्शन होने के कारण प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। नामनेर स्थित हॉस्पिटल के संचालक, उनके डॉक्टर पुत्र और दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से उनके संपर्क वाले लोगों की तलाश हो रही है। इस हॉस्पिटल पर सील लगा दी गई है। वहीं भगवान टॉकीज चौराहा स्थित पारस हॉस्पिटल में चार दिन पहले तक भर्ती रहने के बाद महिला के मथुरा के एक हॉस्पिटल में पॉजिटिव होने पर उसके संपर्क वालों के सैंपल लिए गए।उत्तर प्रदेश में आगरा की स्थिति अब हाई रिस्क जोन में है। इतने बड़े पैमाने पर एक साथ नए मामले सामने आने के बाद आगरा की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। निजामुद्दीन से लौटे तब्लीगी मरकज के जमातियों ने ताजनगरी के आंकड़े को बढ़ाया, उसके बाद अब स्थानीय मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?