कोरोना मरीजों की संख्या इंदौर (Indore) में लगातार बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद वहां के लोग मानने को तैयार नहीं हैं। सरकारी निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए लोगों की भीड़ सड़कों पर जमा हो रही है। इंदौर के मुस्लिम बहुल्य (Muslim populated) चंदन नगर ( Chandan Nagar) इलाके में पुलिस ने ऐसे लोगों को जब घर जाने को कहा तो इन लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें एक जवान घायल हुआ है। हमला करने वाले लोगों की तलाश शुरू हो गई है, अभी तक 7 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
इंदौर (Indore) के मुस्लिम बहुल्य टाटपट्टी बाखल इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीम के बाद अब चन्दन नगर इलाके में पुलिस पर हमला किया गया। यहां पुलिस और प्रशासन की बार-बार अपील के बाद भी लोग घरों के बाहर गली में झुंड बनाकर खड़े बातें कर रहे थे। ड्यूटी पर तैनात पुलिस वालों ने गश्त के दौरान इन्हें देखा तो घर के अंदर जाने की अपील की। साथ ही समझाया की कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस बनाकर रहें। पुलिस की यह सलाह लोगों को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें भागते हुए जवान पर युवक पथराव कर रहे हैं। पुलिस वीडियो फुटेज देखकर आरोपियों की शिनाख्त कर ली।
इंदौर (Indore) में हमला करने वाले वाले चार आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (National Security Act ) के तहत कार्रवाई की गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने इन आरोपियों को जबलपुर और सतना जेल भेजने के आदेश दिए हैं।
जिन आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की गई है उनमें चंदन नगर के रहने वाले आरोपी सलीम उर्फ सल्लू पिता लल्लू खान (50), जावेद पिता नासिर खान (30), इमरान पिता भुरू खान (24) तथा समीर पिता अनवर खान (22) शामिल हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?