उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के आगरा (Agra) जिले में कोरोना वायरस (Coronavirus) से पहली मौत हुई है। एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 76 साल बुजुर्ग महिला मनोरमा देवी ने बुधवार को दम तोड़ दिया। बुजुर्ग महिला का पौत्र नीदरलैंड से यात्रा कर लौटा था। आपको बता दें कि कमला नगर में 76 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित (Corona Positive) मिली थी। उनका पौत्र 15 मार्च को नीदरलैंड से लौटा था। वह 14 दिन होम क्वारंटीन में रहा। स्क्रीनिंग हुई तो संक्रमण नहीं मिला लेकिन घर में उसके संपर्क में आने के कारण उसकी दादी को कोरोना हो गया।आज ही आगरा में दो और पॉजिटिव केस मिले हैं जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 67 हो गई है।
कमला नगर क्षेत्र के चांदी कारोबारी की मां 76 साल की महिला मनोरमा देवी की तबीयत बिगडने पर निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां से छह अप्रैल को कोरोना की जांच के लिए सैंपल भेजे गए, इसमें कोरोना की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को 76 साल की महिला मरीज को एसएन में भर्ती किया गया था। सुबह उनकी मौत हो गई। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि महिला मरीज का नाती नीदरलैंड गया था, वहां से 15 मार्च को लौटा था। उससे ही 76 साल की महिला कोरोना संक्रमित हो गईं, गंभीर हालत में एसएन में भर्ती किया गया था, यहां उनकी मौत हो गई।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के अनुसार काेेरोना वायरस संक्रमित महिला लंबे समय से ही फेंफड़ों की समस्या से ग्रस्त थीं। वह हाइपोथाइरिडिजम, सीओपीडी और आईएलडी की मरीज थीं। इसके कारण उनका स्टोरॉइड और ऑक्सीजन थेरेपी से इलाज पहले से ही चल रहा था। नाती के विदेश से लौटने के बाद वो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गईं। उम्र और बीमारी के कारण उनका शरीर कोरोना वायरस के संक्रमण से अधिक संघर्ष नहीं कर पाया। हांलाकि चिकित्सकों ने अपनी ओर से पूरा प्रयास किया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सकता।आगरा में कोरोना के 67 केस हो चुके हैं, इसमें से आठ ठीक हो गए हैं। एक की मौत हो गई है और 56 का इलाज चल रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?