कोरोना हॉटस्पॉट वाले यूपी (Corona Hotspot in UP) के 15 जिलों में शामिल आगरा (Coronavirus in Agra) में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब यहां 19 नए कोरोना पॉजिटिव केस (Covid-19 Positive) सामने आए हैं।
आगरा(AGRA) जिले में कोरोना वायरस(Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप से हालात चिंताजनक हो गए हैं। बृहस्पतिवार सुबह एक साथ 19 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 86 हो गई है, जो प्रदेश के किसी एक शहर में सबसे अधिक है।जिन 19 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनमें छह मामले पारस अस्पताल से हैं, जहां कोरोना पॉजिटिव (Corona+tive) महिला का उपचार हुआ था। पांच जमाती हैं। आठ अन्य हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि जमाती क्वारांटीन है, लेकिन पारस अस्पताल (Paras Hospital) में केस मिलना चिंता की बात है।
आगरा में कोरोना वायरस के संक्रमण ने खतरनाक रुख ले लिया है। गुरुवार को 19 नये पॉजिटिव केस सामने आने से हालात भयावह हो गये हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 86हो गयी है। यहां पारस अस्पताल (Paras Hospital) सबसे बड़ा हॉट स्पाट बनकर उभरा है। आपको बता दें कि कल यानि बुधवार तक शहर में मरीजों की संख्या 65 थी। आज सामने आये मामलों में पांच जमात से जुड़े हैं और छह पारस अस्पताल (Paras Hospital) से संबंध रखते हैं। आगरा में 86 मरीजों में से आधे से ज्यादा 43 जमाती हैं। 86 मरीजों में से सिर्फ आठ ठीक हुए थे। इससे पहले आगरा में बु धवार को कोरोना से 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हुई थी। शहर में अभी भी 75 कोरोना वायरस से संक्रमित सक्रिय मामले हैं, सभी को क्वारंटीन किया गया है। पॉजिटिव आये मरीजों और उनके आसपास के लोगों पर प्रशासन करीबी नजर रख रहा है। गौरतलब है कि आगरा में 22 हॉट स्पॉट इलाके देर रात 12 बजे से पूरी तरह सील कर दिये गये हैं।
जिले में पारस अस्पताल (Paras Hospital) प्रशासन के लिये बड़ी चुनौती बन गया है। हालात यहां तक आ गये हैं कि कम्युनिटी ट्रांसफर का खतरा मंडराने लगा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?