कोरोना हॉटस्पॉट वाले यूपी (Corona Hotspot in UP) के 15 जिलों में शामिल आगरा (Coronavirus in Agra) में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को सुबह पांच और जमाती कोरोना संक्रमित(Covid-19 Positive) निकले है।
आगरा(AGRA) जिले में कोरोना वायरस(Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप से हालात चिंताजनक हो गए हैं। शुक्रवार सुबह एक साथ 5 मामले सामने आए हैं। ये सभी जमाती हैं, जिनका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से वास्ता निजामुद्दीन में हुए तब्लीगी जमात (Tablighi Jamaat) से है। इसके साथ ही जिले में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 91 गई है, जो प्रदेश के किसी एक शहर में सबसे अधिक है।इनमें से आठ स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो चुकी है। शहर में प्रशासन ने 22 हॉट स्पॉट इलाके सील किए हुए हैं।
शुक्रवार सुबह कोरोना संक्रमण के शिकार नए लोगों का आंकड़ा जारी किया है। जमातियों में मर्ज का इजाफा होता जा रहा है, आज जो नए मरीज सामने आए हैं, उनमें सभी जमाती ही हैं। इस तरह आगरा में कोरोना संक्रमित जमातियों की संख्या 48 हो चुकी है, यानि आगरा में कोरोना संक्रमितों में आधी से ज्यादा संख्या जमातियों की है। ये सभी पहले से क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए हैं और इनका उपचार चल रहा है। गुरुवार को भी पांच जमाती संक्रमित पाए गए थे।
वहीं हाईवे स्थित पारस अस्पताल (Paras Hospital) का स्टाफ भी गुरुवार को कोरोना संक्रमित निकला था। जहां काेरोना पॉजीटिव महिला का इलाज किया गया था, बाद में उसे मथुरा शिफ्ट कर दिया गया। यह खबर आने के साथ अस्पताल को सील कर दिया गया था और यहां तैनात स्टाफ की जांच कराई गई थी। इनमें से छह लोग संक्रमित मिले थे। पारस अस्पताल (Paras Hospital) के स्टाफ से जुड़े अन्य पारिवारिक सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट कराए जाने की संभावना है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?