उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) आगरा (AGRA) में लगातार कोरोना पॉजिटिव (Covid-19 Positive) केस मिलने से लोगों में दहशत बढ़ रही है।आगरा में हालात बेकाबू , संक्रमण की चपेट अब पूरा जिला है । रोज कई-कई लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही है। रविवार की सुबह जहां 12 लोगों में पॉजिटिव होने की पुष्टि डीएम ने की। वहीं देर रात केजीएमयू लखनऊ से आई रिपोर्ट में 31 अन्य लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें 24 मामले जमात के संपर्क वालों के हैं। इसके बाद कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 137 हो गई। इनमें दो केस अस्पताल संचालक पिता-पुत्र भी हैं, जिनका इलाज मेदांता में चल रहा है। उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट आगरा (Corona Hotspot in Agra) में में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं।रविवार को43 मामले सामने आए हैं।संक्रमित मरीजों की संख्या 137 गई है।
इससे पहले शनिवार को सुबह 3 संक्रमित(Covid-19 Positive) निकले थे। आगरा(AGRA) जिले में कोरोना वायरस(Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप से हालात चिंताजनक हो गए हैं।रविवार सुबह मिले मामलों में 9 निजी हॉस्पिटल के और तीन सीधे संपर्क वाले केस पॉजिटिव आए हैं। जमाती और उनके संपर्क वालों की संख्या 60 पहुंची। वहीं देर रात मिले संक्रमित मामलों में 13 महिलाएं और 18 पुरुष हैं। इतनी बड़ी संख्या में पहली बार महिलाएं संक्रमित मिली हैं।
नए केस में 14 फतेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri) के गाइड के परिवार के हैं। अन्य पारस हॉस्पिटल और घटिया आजम खां स्थित डॉ. प्रमोद मित्तल के नर्सिंग होम से संक्रमित हुए हैं। आगरा में लगातार बढ़ रहे मामलों से लोगों में दहशत का आलम है। मार्च में कोरोना पॉजिटिव के 12 केस मिले थे जबकि अप्रैल के 12 दिनों में 131 केस संक्रमित पाए गए। अभी तक मिले केसों में रविवार को सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस आए। इससे पहले 1 दिन में 25 केस सबसे बड़ी संख्या थी।
रविवार को 43 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 137 गई है, जो प्रदेश के किसी एक शहर में सबसे अधिक है।इनमें से दस स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो चुकी है। शहर में प्रशासन ने 33 हॉट स्पॉट इलाके सील किए हुए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?