उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में आगरा (AGRA) में मंगलवार को शाम तक 10 कोरोना पॉजिटिव (Covid-19 Positive) मरीज मिले। सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक और कोरोना पॉजिटिव (57)व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में अब तक कोरोना वायरस (Coronavirus) से चार की मौत हो गई हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 151 हो गई है।इससे उस आगरा मॉडल (Agra Model) पर सवाल उठने लगे हैं जिसे केंद्र सरकार पूरे देश में लागू करना चाहती है।
आगरा में कोरोना वायरस के मामले थम नहीं रहे हैं। बीते 24 घंटों में 17 और मामले सामने आए। इसके साथ जिले में अब तक161कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए आगरा में हॉट स्पॉट (HOTSPOT) बने हैं। प्रशासन ने नौ हॉटस्पॉट को बंद कर दिया गया। फिलहाल 36 एक्टिव हॉटस्पॉट है। यहां पुलिस की तैनाती की गई है।
आगरा (AGRA) में पारस हॉस्पिटल( Paras Hospital) में 22 मार्च से छह अप्रैल तक उपचार कराने वाले लोगों की आठ जिलों में तलाश हो रही है। इन लोगों के संक्रमित होने की आशंका है, क्योंकि अस्पताल से 28 में संक्रमण पहुंचने की पुष्टि हो चुकी है।
पारस हॉस्पिटल ( Paras Hospital) में भर्ती सभी मरीजों को मंगलवार को आस पास के क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया। यहां दो दिन में दो महिलाओं की मौत हो गई थी। मरीजों के तीमारदार भी लगातार कह रहे थे कि वे कहीं और जाना चाहते हैं।
आगरा (AGRA) में तीन मार्च को इटली से लौटे जूता कारोबारी के परिवार के साथ आए कोरोना वायरस (Coronavirus) के फैलने की रफ्तार अप्रैल में कई गुना तेज हो गई हैं । मार्च में 12 केस थे, जबकि अप्रैल के 14 दिनों में ही 139 संक्रमित मिले हैं। शहर के 25 इलाकों में फैलने के बाद देहात के सीकरी, बाह, सैंया, खंदौली में संक्रमण जा पहुंचा है। प्रदेश में सबसे ज्यादा संक्रमित 151 आगरा में मिल चुके हैं हालात बेकाबू है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?