
वृंदावन ( Vrindavan) में लाड़ले बांकेबिहारी जी(Bankebihari ji) की महिमा ही निराली है। तो,उनके भक्तों की आस्था का भी कोई तोड़ नहीं। लॉकडाउन (Lockdown) में भले ही आराध्य के दर्शन भक्तों को नहीं हो रहे हैं लेकिन,उनकी सेवा यथावत है। गर्मी से राहत देने को इन दिनों में आराध्य को फूल बंगला( Phool Bangla) में विराजमान कराया जाता है।
लॉकडाउन (Lockdown) में ठा. बांकेबिहारी के लिए नोटों का बंगला सजाया गया। गोस्वामी समाज की ओर से ऐसा प्रयोग पहली बार किया गया। फूलाें की बजाए नोटों के बंगले में ठाकुरजी विराजे।ठा. बांकेबिहारी मंदिर (Thakur Bankebihari Temple ) में गुरुवार को राजभोग सेवा में ठाकुरजी जब फूलबंगला ( Phool Bangla) में विराजे तो अद्भुत दृश्य बन गया। मंदिर के पट बंद होने के कारण भक्तों को भले ही इस बंगला के दर्शन न हुए। लेकिन आराध्य के लिए सजाए गए फूलबंगला में हर ओर दो हजार, पांच सौ, दो सौ, सौ रुपये के नोट भी सजाए गए।
आराध्य के सिंहासन, आगे और पीछे हर ओर फूलों की जगह नई करेंसी नजर आ रही थी। सेवाधिकारी आनंद गोस्वामी की सेवा में सजाए गए नोटों के बंगला के बारे में उनके पुत्र ब्रजेंद्र गोस्वामी ने बताया कि नोटों का बंगला सजाने का विचार तीन दिन पहले ही आया था। तुरंत तैयारी शुरू कर दी गई। नोटों की लड़ी बनाकर रखी ली गई थी। फूलों की लड़ी के साथ नोटों को भी बंगला में सजाकर आराध्य की राग सेवा की गई है।वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन चल रहा है। मंदिर में भक्तों के आने पर पांबदी है। हालांकि ठाकुरजी की सेवा-पूजा पहले की तरह ही चल रही है। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में प्रभु के समक्ष फूल बंगले सजाकर उन्हें रिझाया जाता है। 
वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन चल रहा है। मंदिर में भक्तों के आने पर पांबदी है। हालांकि ठाकुरजी की सेवा-पूजा पहले की तरह ही चल रही है। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में प्रभु के समक्ष फूल बंगले सजाकर उन्हें रिझाया जाता है। बृहस्पतिवार को ठा. बांकेबिहारी ने नोटों के बंगले में दर्शन दिए।
भक्त लॉकडाउन के कारण ठाकुरजी के दर्शन नहीं कर सके, लेकिन मंदिर कमेटी ने इसका वीडियो जारी किया। वीडियो में नोटों से सजा बंगला अलौकिक लग रहा था। इसे गोस्वामी ज्ञानेंद्र किशोर और ब्रजेंद्र किशोर गोस्वामी ने सजाया। मंदिर के प्रशासन प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि करीब 20 हजार रुपये के नोटों का बंगला पहली बार सजाया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?