उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बदायूं ( Badaun) जिले में राशन की दुकान पर चावल लेने के लिए लाइन में लगी 35 साल की एक गरीब महिला की मौत हो गई। महिला इंतजार में घंटों धूप में खड़े रहने के चलते गश खाकर गिर गई और बेहोश पड़ी रही। इसके बाद परिजन अस्पताल तो ले गए उससे पहले महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला को दो दिन से चक्कर लगवाए जा रहे थे।
शुक्रवार को बदायूं( Badaun) जिले के कुंवरगांव थाना क्षेत्र (Kunwargaon police station) के सालारपुर ब्लाक के गांव मोहदीन नगर की राशन गांव निवासी शमीम बानो (35 वर्ष) पत्नी मैकू अली एक किलोमीटर चलकर प्रहलादपुर में राशन की दुकान पर चावल लेने पहुंची थी। तीन घंटे तक शमीम धूप में लाइन में लगे रहने के कारण बेहोश होकर गिर पड़ी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर कुंवरगांव पहुंचे। यहां डाक्टर ने महिला को बदायूं रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
इस घटना के बाद कार्डधारकों और परिजनों ने मौके पर हंगामा काटा। राशन वितरण के वक्त पर्यवेक्षक मौजूद नहीं थे। सूचना पर डीएसओ , निरीक्षक मौके पर पहुंचे। बताया, महिला पीएचएच कार्डधारक है और सर्वर धीमा होने से उसे राशन मिलने में देरी हुई।
शमीम बानो दो दिन से चावल लेने को गांव से आ रहीं थीं। पति बिजनौर जिले के धामपुर में नौकरी करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले के संबंध में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के सालारपुर ब्लॉक के ग्राम प्रहलादपुर के मजरा मोहदीन नगर निवासी मैकू अली की पत्नी शमीम बानो शुक्रवार को करीब एक किमी पैदल चलकर प्रहलादपुर में कोटेदार की दुकान पर पहुंची थीं। महिला का पति धामपुर में किसी फैक्ट्री में काम करता है। घर पर दो बच्चे और वृद्ध सास है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। शुक्रवार को करीब तीन घंटे तक लाइन में खड़े होने के बाद भी नंबर नहीं आया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?