उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) आगरा में (AGRA) सोमवार को शाम तक तक और 12 कोरोना पॉजिटिव (Covid-19 Positive) मरीज मिले। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 269 हो गई है। जिले में अब तक कोरोना वायरस (Coronavirus) से 6 की मौत हो गई हैं।आगरा के दो मरीज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें प्रशासन ने आगरा की सूची में शामिल नहीं किया है। ये दोनों नामनेर के चिकित्सक पिता-पुत्र हैं।
सोमवार को 12 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके नमूने 19 अप्रैल को लिए गए थे। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 267 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 229 मामले सक्रिय हैं। अब तक 26 लोग ठीक हो गए हैं, जबकि छह मरीजों की मौत हो चुकी है।
संक्रमितों में सबसे ज्यादा जमाती और इनके संपर्क में आए लोग हैं। इनकी संख्या 93 है। इनसे जुड़े 400 से ज्यादा लोगों को क्वारंटीन (एकांतवास) में रखा गया है। इसके बाद पारस अस्पताल से संक्रमित की संख्या 80 है। फतेहपुर सीकरी निवासी युवक से संक्रमित की संख्या 24 है।
आगरा (AGRA) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सब्जी विक्रेता और दवा की दुकान के कर्मचारी के बाद अब एत्माद्दौला क्षेत्र के सुशील नगर निवासी दूधिया कोरोना संक्रमित मिला है। वो घर के आसपास के अलावा मंटोला में दूध बेचता था।
उसके पूरे परिवार को शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया है। वो दो दिन से सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में भर्ती है। उसके संपर्क में आए लोगों को तलाशा जा रहा है। उधर, श्री पारस हॉस्पिटल का एक और कंपाउंडर पॅाजिटिव मिला है।
27 वर्षीय दूधिया की तबीयत बिगड़ने पर वो खुद एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए गया था। वहां सैंपल लिया गया और उसे भर्ती कर लिया गया। रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
संक्रमित मरीज बढ़ने के साथ हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या भी बढ़ गई है। अब 86 हॉटस्पॉट क्षेत्र हो गए। 30 हॉटस्पॉट सोमवार को नए बने। इन इलाकों में फायर सर्विस टीमों ने सैनिटाइजेशन किया।आगरा (AGRA) में लगातार 19 वें दिन कोरोना संक्रमित मिले। इनकी संख्या 12 है। अब जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 267 पर पहुंच गया है। अप्रैल में एक भी दिन ऐसा नहीं गया है, जब नए मरीज न मिले हों। जबकि मार्च के 31 दिनों में सिर्फ आठ मरीज मिले थे।
#Agra reports 12 new #Covid19 cases, total count 269
AgraModel, Corona Hotspot in Agra, Coronavirus, COVID-19.


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?