रविवार रात आई कोरोना रिपोर्ट पर आगरा (AGRA) के हरीपर्वत पुलिस थाने (Hariparwat Police Station ) में हड़कंप मच गया। दरअसल पुलिस ने एक दिन पहले दुकान में सेंधमारी करते हुए एक चोर को पकड़ा था, जो कि अब कोरोना पॉजिटिव (Covid-19 Positive) पाया गया है। इसे लेकर पूरे थाने के पुलिसकर्मियों के होश उड़े हुए हैं। चोर को पकड़कर थाने लाने वाले सिपाही और जीप ड्राइवर को क्वारंटीन में भेज दिया गया है। साथ ही थाना परिसर को सेनेटाइज करने का काम किया जा रहा है।
पुलिस में हड़कंप की वजह यह भी है कि हरीपर्वत थाना परिसर में ही एएसपी और एसपी सिटी का दफ्तर है। तीनों के स्टाफ का आपस में मिलना जुलना है। शहर में चेकिंग का सबसे बड़ा प्वाइंट भी हरीपर्वत चौराहा है। ट्रैफिफ के सिपाही भी सबसे ज्यादा यहीं पर तैनात रहते हैं।
थाना परिसर में संक्रमण से बचाने के लिए चैंबर बनाया गया है। विसंक्रमित होने के लिए रोजाना 50 से 100 पुलिसकर्मी इसमें से गुजर रहे थे। इसके लिए थाना आते थे और यहां के पुलिसकर्मियों के संपर्क में रहते थे।
चोर के संपर्क में सीधे तौर पर तीन पुलिसकर्मी आए लेकिन इन तीन के संपर्क में कितने आए, इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है। इनमें से एक जीप का ड्राइवर है। जीप में थाना के दरोगा और इंस्पेक्टर भी चलते हैं।
18 अप्रैल को यूपी डॉयल के नंबर 112 पर कॉल आई थी। यह कॉल शाहगंज के दुकानदार की थी। वो वेब कैमरे से दुकान पर नजर रखे था। युवक ताला तोड़ने की कोशिश कर रहा था। 112 से हरीपर्वत थाना को बताया गया। यहां से जीप में ड्राइवर और दो सिपाही गए और ताला तोड़ने की कोशिश में लगे युवक को थाना ले आए।
उसने बताया कि वो शाह मार्केट में ही एक दुकान का कर्मचारी है और वजीरपुरा में रहता है। वजीरपुरा का नाम सुनते ही पुलिस की हड़कंप मच गया क्योंकि इस बस्ती में एक नहीं, दो हॉटस्पॉट हैं। युवक के खिलाफ चोरी के प्रयास का केस दर्ज किया गया।
युवक को रात में ही जिला अस्पताल भेज दिया गया। उसे खांसी भी हो रही थी। तभी से पुलिस की नजर उसकी रिपोर्ट पर थी जो रविवार रात आई। इसमें वो संक्रमित मिला। वो सीधे तौर पर तीन पुलिसकर्मियों के संपर्क में आया था। उन्हें तुरंत क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया।
संक्रमण का पता चलने पर सोमवार को हवालात सहित पूरा थाना सैनिटाइज कराया गया। अधिकारियों ने थाना पुलिस से यह भी बताने के लिए कहा है कि जिस समय वजीरपुरा का युवक हवालात में रहा, वहां कोई और तो नहीं था। थाना के स्टाफ ने बताया कि वो अकेला ही था।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत