उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) में थाना कोतवाली क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य इलाके भुजपुरा में बुधवार को लॉकडाउन (Lockdown) छूट का समय समाप्त होने के बाद सब्जी का ठेला लगाने को लेकर विवाद हो गया।
आसपास के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, इससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया है। इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
कोरोना वायरस को लेकर देशभर में तीन मई तक लॉकडाउन घोषित कर रखा है। अलीगढ़ (Aligarh) में प्रशासन ने लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सुबह छह से दस बजे तक सब्जी, दूध व किराना का सामान खरीदने की छूट दे रखी है। साथ ही शारीरिक दूरी बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं, लेकिन लोग उल्लंघन कर रहे हैैं। बुधवार को सुबह लॉकडाउन का समय खत्म होने के बाद भी कोतवाली क्षेत्र भुजपुरा के लोग नहीं माने।
पुलिस ने सब्जी का हथठेला हटाने का प्रयास किया तो लोग गुस्सा गए। विवाद इतना बढ़ गया कि आसपास के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।हालात बिगड़ते देख मौके पर कोतवाली के अलावा सासनी गेट आदि थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और पथराव करने वाले लोगों को खदेड़ दिया। पथराव में दो सिपाही घायल हुए हैं।पुलिस आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करेगी। वहीं पुलिस आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?