आगरा Agra में बुधवार रात को गजानन नगर में एक कार्टन में महिला का शव मिला था। उसके हाथ पर किरन लिखा हुआ था।उस का राज पुलिस ने खोल दिया है। बृहस्पतिवार को मृतका की शिनाख्त शाहगंज के प्रकाश नगर निवासी किरन (30) पुत्री राम सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किरन 10 बजे घर से निकली थी। इसके बाद वापस नहीं आई। लॉकडाउन होने की वजह से उसे ढूंढ नहीं पाए।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के मुताबिक, किरन तीन साल पहले गढ़ी भदौरिया स्थित एक नेत्रालय में नौकरी करती थी। यह नेत्रालय फिरोजाबाद के एक चिकित्सक का है। यहां पर फिरोजाबाद के थाना दक्षिण स्थित हुमायूंपुर गौतम नगर का आनंद उर्फ अतुल पुत्र राजपाल भी कंपाउंडर Compounder का काम करता है। आनंद और किरन में प्रेम संबंध हो गए।
आनंद पहले से शादीशुदा था। उसके तीन बच्चे भी हैं। मगर, किरन को इस बारे में नहीं बताया था। दो साल पहले किरन के घरवालों को दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी हुई। उन्होंने किरन को नौकरी से हटवा दिया। इसके बावजूद किरन मिलने जाती थी। किरन आनंद से शादी के लिए कह रही थी। मगर, वो शादी करने के लिए राजी नहीं था। किरन के ज्यादा जिद करने पर हत्या का प्लान बनाया।
आनंद नेत्रालय में ही रहता था। लॉकडाउन में चिकित्सालय बंद है। किरन उससे मिलने गई थी। दोपहर तकरीबन 12:30 बजे गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद सात घंटे तक शव एक कार्टन में रखे रहा। शाम तकरीबन साढ़े सात बजे अंधेरा होने पर बाइक पर कार्टन रखकर गजानन नगर लेकर चला गया। शव फेंकने के बाद भाग गया। पुलिस ने आनंद को पकड़ लिया है।
जिस कार्टन में किरन के शव को रखा गया था, वो दवा का था। पुलिस को पता था कि कार्टन किसी दवा विक्रेता या फिर चिकित्सक के पास ही आ सकता है। इसलिए पुलिस उसके बारे में पता करने में लगी हुई थी। जिस स्थान पर लाश फेंकी गई, वहां पर एक सीसीटीवी कैमरा लगा था। इस कैमरे में बाइक आ गई। इसके बाद आसपास के कई और कैमरे चेक किए गए। बाइक का नंबर मिलने पर पुलिस को आरोपी का पता मिल गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?