उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बहराइच ( Bahraich). लॉकडाउन (Lockdown ) के दौरान बौंडी व खैरीघाट थाना क्षेत्र के दो गांवों में मस्जिदों (Mosques ) में जुमे की नमाज को लेकर एक बार फिर बवाल हो गया। पुलिस ने इन्हें मना करने का प्रयास किया तो बौंडी में नमाजियों ने पुलिस के एक सिपाही पर हमला कर दिया। इस पर पुलिस ने दो मौलवी समेत 32 लोगों गिरफ्तार कर लिया।
इनके खिलाफ महामारी अधिनियम, लॉकडाउन का उल्लंघन और सरकारी कामकाज में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगा है।कोरोना वायरस (Coronavirus ) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार और धर्मगुरु लगातार अपील कर रहे हैं कि घरों में रहें और नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों में इकट्ठा न हों।
बिना जरूरी कार्य के घर से निकलने पर पूरी तरह से पाबंदी है। सामूहिक रूप से धार्मिक आयोजनों पर रोक है। इसके बावजूद बौंडी थाना क्षेत्र के डिहवा गांव स्थित मस्जिद में मौलवी की अगुवाई में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ी गई। इसकी जानकारी होते ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची तो यह लोग पुलिस पर ही हमलावर हो गये। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मस्जिद के मौलवी जमुरिया निवासी सईद व 22 अन्य ग्रामीणों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन, महामारी अधिनियम व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।
एसओ बीएन सिंह ने बताया कि मस्जिद में गांव निवासी सईद, गुल्लऊ, इल्फान, शद्दाम, अनवर अली, मोहम्मद अतीक, मोहम्मद सईद, जाकिर, ताज मोहम्मद, हजरतदीन, ताहिर, ननकऊ, लुकमान, नफीस, इसरत, जाकिर अली, बदलू, अलीयार, सद्दीक, सुफियान, लल्लन, जाबिर अली, अली अहमद आदि ने नमाज पढ़ी थी।
उधर खैरीघाट थाना क्षेत्र के तेलियानपुरवा गांव स्थित मस्जिद में भी मौलवी रमजान अली की अगुवाई में लोगों ने नमाज पढ़ी। पुलिस ने यहां मौलवी व आठ अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?