उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh ) के मैनपुरी (Mainpuri) जिले में शनिवार को एक महिला ने दो मासूम बच्चों सहित खुद को आग लगा ली। लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बच्चों की मौत हो गई। महिला ने इलाज के दौरान सैफई में दम तोड़ दिया।
मैनपुरी (Mainpuri) के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव भटोआ निवासी राजकिशोर प्रजापति मेहनत मजदूरी कर 35 वर्षीय पत्नी रिंकी व दो बच्चों चार वर्षीय तन्मय और दो वर्षीय मन्मय का भरण पोषण कर रहा था। शनिवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। 
पत्नी से झगड़े के कुछ देर बाद राजकिशोर घर से बाहर चला गया। पति के बाहर जाते ही महिला ने दोपहर करीब एक बजे दोनों मासूमों के साथ कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। महिला ने कमरे में रखा मिट्टी का तेल खुद पर और दोनों मासूमों पर उड़ेल लिया। इसके बाद आग लगा ली।
मां-बेटों की चीख पुकार सुनकर और घर से धुआं उठता देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर मां-बेटों को कमरे से बाहर निकाला और आग को बुझाया। इस बीच दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया।
जानकारी मिलने पर पति राजकिशोर भी घर आ गया। पति गंभीर रूप से झुलसी पत्नी और दोनों बच्चों को सैफई मेडिकल कॉलेज ले गया। यहां डॉक्टरों ने बच्चों के मृत होने की पुष्टि की। दोपहर बाद इलाज के दौरान रिंकी की भी मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेजा गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रूपेश वर्मा ने बताया कि दंपती के बीच झगड़े के बाद महिला द्वारा आग लगाने की घटना सामने आई है। दो बच्चों सहित महिला की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी। Mainpuri Crime


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत