फरवरी में हुई उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा ( Delhi violence) मामले में जामिया एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष की सोमवार को यूएपीए एक्ट (Unlawful Activities (Prevention) Act) के तहत गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार छात्र शिफा-उर-रहमान जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी का भी सदस्य है। उसे स्पेशल सेल ने रविवार को हिंसा में हाथ होने के लिए गिरफ्तार किया था, आज उस पर यूएपीए एक्ट लगा है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि उनके पास रहमान के खिलाफ तकनीकी सूबत हैं जो ये साबित करते हैं कि वह भीड़ को उकसाने का काम कर रहा था। रहमान हिंसा प्रभावित इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुआ है।
पुलिस ने बताया कि उन्होंने रहमान के मैसेजेस, व्हाट्सएप आदि सब जांचे हैं जिसमें साफ है कि वह हिंसा में संलिप्त था। पुलिस के अनुसार उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
अब तक हिंसा मामले में 10 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इससे पहले जामिया के ही मीरान हैदर और सफूरा जरगर को भी पुलिस दंगा भड़काने के लिए गिरफ्तार कर चुकी है। एक एफआईआर के मुताबित दिल्ली हिंसा एक सांप्रदायिक हिंसा थी जो पहले से बुना गया षड्यंत्र थी और इसे पूर्व जेएनयू छात्र उमर खालिद और दो अन्य छात्रों ने रचा था।
शिफा-उर-रहमान (Shifa-Ur-Rehman) को यूएपीए (Unlawful Activities (Prevention) Act) यानि गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून के तहत दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के अनुसार उनके पास कई तकनीकी साक्ष्य हैं जिसके बाद पुलिस ने उसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हमारे पास उनके खिलाफ तकनीकी सबूत थे जो बताते हैं कि उन्होंने दंगों के दौरान भीड़ को उकसाया था। बता दें कि दिल्ली हिंसा 24, 25 फरवरी को हुई थी और इसमें 53 लोगों की जान चली गई थी और करीब 200 लोग घायल हुए थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?