सोमवार देर रात उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर( ) में दो साधुओं की धारदार हथियारों से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह ग्रामीण मंदिर में पहुंचे तो उन्हें साधुओं के खून से लथपथ शव पड़े मिले। साधुओं की हत्या से ग्रामीणों में काफी रोष है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने छानबीन तक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दो साथुओं को बुंलदशहर के मंदिर में तलवार से काट डाला ,पुलिस में एक नशेबाज को हत्या का आरोपी बना गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन स्थानीय लोग इस दोहरे हत्याकांड के पीछे गहरी साजिश बता रहे है । नशेबाज को आगे कर बाहरी लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है । जिससे उत्तर प्रदेश सरकार की योगी सरकार बदनाम किया जा सके ।
बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली के गांव पगोना में स्थित शिव मंदिर पर पिछले करीब 10 वर्षों से साधु जगनदास (55 वर्ष) और सेवादास (35 वर्ष) रहते थे। दोनों साधु मंदिर में रहकर पूजा-अर्चना में लीन रहते थे। सोमवार की देर रात मंदिर परिसर में ही दोनों साधुओं की धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर में पहुंचे तो उन्हें साधुओं के खून से लथपथ शव पड़े मिले। इसे देखकर कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके तुरंत बाद एसएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ अनूपशहर अतुल चौबे, कोतवाल मिथिलेश उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसएसपी संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में गांव के ही एक युवक राजू को नशे की हालत में पुलिस ने घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर दूसरे गांव से अर्द्धनग्न अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि 2 दिन पूर्व आरोपी युवक ने साधुओं का चिमटा गायब कर दिया था, जिसको लेकर साधुओं ने नाराजगी जताई थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर उक्त युवक के द्वारा रात्रि में दोनों साधुओं की हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।
यूपी के बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या के मामले की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सख्त रूख अपना लिया। उन्होंने जिले के सभी बड़े प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के आदेश दिए हैं। सीएम ने मामले के संबंध में स्थानीय अधिकारियों से जानकारी ली और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर मामले का खुलासे करने का भी आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी हो उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाए और कड़ी से कड़ी सजा मिले।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने ग्राम पगौना, जनपद बुलंदशहर में हुई हत्या की घटना का संज्ञान लेते हुए DM,SSP व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुँचकर घटना के सम्बन्ध में विस्तृत आख्या देने व दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने निर्देश दिए हैं।
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) April 28, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत