कानपुर (Kanpur ) में आजादी के बाद देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब दिल्ली-हावड़ा रूट के कानपुर सेंट्रल स्टेशन (Kanpur Central station) के कर्मचारी सवारी ट्रेनों की सीटी सुनने के लिए तरस रहे हों। हों भी क्यों न, जब देश जानलेवा कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ रहा है और इस लड़ाई को जीतने के लिए लगाए गए लॉकडाउन में सभी सवारी ट्रेनों का परिचालन बंद चल रहा है। हालांकि श्रमिक दिवस पर कुछ ट्रेनें चलाई गईं और इसी के चलते 37 दिन बाद शनिवार को एक बार फिर पैसेंजर ट्रेन (Passenger Train) की सीटी कानपुर सेंट्रल स्टेशन (Kanpur Central station) पर बजी।
जब अहमदाबाद ( Ahmedabad ) में फंसे 1200 मजदूरों को लेकर एक स्पेशल ट्रेन रविवार सुबह 9:10 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन (Kanpur Central station) के प्लेटफार्म नं बर 9 पर पहुंची।ट्रेन से करीब 1200 प्रवासी श्रमिक ( Migrant Labourers ) उतरे। यह सभी उन्नाव, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, फतेहपुर आदि जिलों के रहने वाले हैं।स्टेशन पर उतरने के बाद मजदूरों के चेहरे खुशी से चमक उठे। प्लेटफार्म पर मौजूद मेडिकल टीम ने उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य परीक्षण किया।
जीआरपी और आरपीएफ फोर्स के समेत अन्य थानों का फोर्स के साथ प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे। उन्होंने कोच से शारिरिक दूरी का पालन कराते हुए सभी को उतारा और फिर सभी के नाम पते नोट करने के बाद सभी को सिटी साइड पैसिंजर हाल में ले जाया गया। यहां पर बने आठ काउंटरों पर सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद सभी को सेंट्रल के बाहर जिलावार लाइन से खड़ा किया गया। सिटी साइड पार्किंग में 40 रोडवेज बसें खड़ी थीं, जिसमें जिलावार सभी बिठाकर घर भेजने की व्यवस्था की गई।
प्लेटफार्म पर पीछे के कोच से उतरे यात्रियों को सीढ़ियों के रास्ते और आगे के कोच से उतरे लोगों को सुरंग के रास्ते से पैसेंजर हाल पहुंचाया गया।रेलवे और जिला प्रशासन की ओर से यात्रियों के लिए पानी की बोतलें मुहैया कराई गई। वहीं कुछ समाजसेवी संस्थाओं ने यात्रियों को भोजन वितरण किया।यात्रियों ने बताया अहमदाबाद से कानपुर आने के लिए उन लोगों से सामान्य श्रेणी का रेलवे ने किराया लेकर टिकट दिया। जिसके बाद वह लोग शहर आ सके।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?