जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के हंदवाड़ा जिले में सोमवार को एक बार फिर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमले की वारदात को अंजाम दिया है। आतंकियों ने हंदवाड़ा (Handwara) के काजियाबाद इलाके ( Qaziabad area) में सीआरपीएफ ( Central Reserve Police Force) एक पट्रोलिंग टीम पर फायरिंग की है। इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हुए हैं। इस हमले में शामिल एक आतंकी को मार गिराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकियों के एक दल ने सोमवार शाम काजियाबाद( Qaziabad) में पट्रोलिंग ड्यूटी पर जा रहे सीआरपीएफ (CRPF) के एक काफिले पर फायरिंग की थी। इस गोलीबारी के बाद हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ (CRPF) जवानों ने एक हमलावर को मार गिराया।
वहीं इलाके में जवाबी कार्रवाई के दौरान घायल सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद (Three CRPF Personnel Martyred) हो गए।कुपवाड़ा में शहीद सीआरपीएफ जवानों में एक जवान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का निवासी है। सीआरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में सीआरपीएफ के अश्विनी कुमार यादव (निवासी-गाजीपुर, यूपी), सी. चंद्रशेखर (निवासी- तिरुनेलवली, तमिलनाडु) और संतोष कुमार मिश्रा (निवासी- औरंगाबाद, बिहार) शामिल हैं।
घटना की जानकारी के बाद करालगुंड, काजियाबाद ( Qaziabad) और नौगाम के इलाकों में सेना ने एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया है। इस ऑपरेशन में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान भी शामिल हो रहे हैं।
काजियाबाद( Qaziabad) की इस घटना से पहले सोमवार को ही चांजमुल्ला गांव में बंधक बनाए हुए कश्मीरियों को छुड़ाने गई सेना और पुलिस की टीम पर हमला हुआ था। इस घटना के बाद हुई मुठभेड़ में सेना के कर्नल आशुतोष शर्मा और मेजर अनुज सूद समेत कुल चार जवान और एक पुलिसकर्मी शहीद हुआ था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?