आगरा में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) संक्रमित मरीजों का मिलना जारी है। बुधवार को 27 नए संक्रमित मिले हैं। इन नए मरीजों में सात संक्रमित हॉटस्पॉट एरिया से हैं, जिनमें चार की रेंडम सैंपलिंग हुई थी। वहीं छह आइसोलेशन वार्ड से हैं। नए संक्रमितों के आने से अब आगरा में कुल संक्रमितों की संख्या 669 हो गयी है। कोरोना वायरस( Coronavirus )से आगरा में महिला पुलिस कांस्टेवल की मौत हो गयी है वह कानपुर में थी तैनात थी। अब मौत का आंकड़ा 18 हो गया है। आगरा सेंट्रल जेल (agra central Jail) में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का हमला हो गया है। 3 दिन पहले आगरा की सेंट्रल जेल से एसएन में भर्ती हुए कैदी की हुई जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद जहां जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है तो वहीं सेंट्रल जेल में संक्रमण फैलने का खतरा पैदा हो गया है। कैदी में कोरोना की पुष्टि होने के बाद जेल प्रशासन ने उसके संपर्क में आने वाले सभी कैदियों को क्वॉरेंटाइन कर दिया है और लगभग एक दर्जन कैदियों की सैंपलिंग कराई गई है।
कोरोना वायरस ( Coronavirus ) संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब शहर में लगातार बढ़ रही है। महिला सिपाही की मौत हो गई है। मौत के बाद हुई कोरोना वायरस की जांच में महिला सिपाही में संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला सिपाही के घर के बाहर शव रखा हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद अब कोई उसके शव को हाथ भी लगाने को तैयार नहीं है।
मामले के अनुसार कानपुर (Kanpur ) के बिल्हौर में तैनात महिला सिपाही विनीता प्रसव के लिए पांच अप्रैल को छुट्टी लेकर अपने ससुराल आगरा आई हुई थी। थाना सिकंदरा क्षेत्र के अंतर्गत ककरेठा स्थित ईश्वर नगर में एक महिला सिपाही की ससुरालहै। पांच दिन पूर्व महिला सिपाही की डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी से पहले संक्रमण की जांच के लिए उसके सैंपल िलिये गए थे। रिपोर्ट नहीं आने पर प्रसव करा दिया गया। बुधवार को महिला सिपाही की मौत हो गई। मरने के बाद आई रिपोर्ट में महिला सिपाही में संक्रमण की पुष्टि हुई।
बुधवार की सुबह शहर में कोरोना संक्रमितों के ग्राफ में फिर बढ़ोत्तरी हुई है। सुबह आई रिपोर्ट में 27 और नये मरीजों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद आंकड़ा 669 पर पहुंच चुका है।
पश्चिमपुरी के गोकुल अपार्टमेंट निवासी पैथोलॉजी कर्मचारी को बुखार आया तो उन्होंने पूरे परिवार की कोरोना जांच करा दी। वे, पत्नी और 14 साल की बेटी संक्रमित मिले। सिर्फ ये तीन नहीं। नए मरीजों में आधे से ज्यादा ऐसे हैं जो बुखार, खांसी, सीने में दर्द, पेट में दर्द होने पहले डॉक्टर के पास गए, दवा से आराम नहीं मिला तो कोरोना की जांच कराई।
टेढ़ी बगिया निवासी 11 वर्षीय बच्चे को पीलिया है। कमला नगर में निजी डॉक्टर के पास उपचार चल रहा है। आराम नहीं हुआ तो सिकंदरा में दूसरे अस्पताल में ले गए। यहां कोरोना की जांच कराई गई तो पॉजिटिव आई। चक्कीपाट निवासी गर्भवती महिला की सात मई को प्रसव की तारीख है। डॉक्टर ने तीन मई को कोरोना की जांच कराई। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पश्चिमपुरी के गोकुल अपार्टमेंट निवासी पैथोलॉजी कर्मचारी को बुखार आया तो उन्होंने पूरे परिवार की कोरोना जांच करा दी। वे, पत्नी और 14 साल की बेटी संक्रमित मिले। सिर्फ ये तीन नहीं। नए मरीजों में आधे से ज्यादा ऐसे हैं जो बुखार, खांसी, सीने में दर्द, पेट में दर्द होने पहले डॉक्टर के पास गए, दवा से आराम नहीं मिला तो कोरोना की जांच कराई।
टेढ़ी बगिया निवासी 11 वर्षीय बच्चे को पीलिया है। कमला नगर में निजी डॉक्टर के पास उपचार चल रहा है। आराम नहीं हुआ तो सिकंदरा में दूसरे अस्पताल में ले गए। यहां कोरोना की जांच कराई गई तो पॉजिटिव आई। चक्कीपाट निवासी गर्भवती महिला की सात मई को प्रसव की तारीख है। डॉक्टर ने तीन मई को कोरोना की जांच कराई। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पिछले तीन दिनों में कोरोना की जांच रिपोर्ट निजी लैब से भी आई है। कारण यह है कि लोग अब निजी लैब में जांच करा रहे हैं।
आगरा में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) से संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।बुधवार तक संक्रमितों की संख्या 669 हो गई है। रोज नए संक्रमित बढ़ रहे हैं। संक्रमण नहीं रुक पाने की वजह लगातार नई चेन का बनना माना जा रहा है। प्रशासन ने भी इन चेन पर काम किया है। दिक्कत यह आ रही है कि एक चेन बंद होने से पहले ही दूसरी शुरू हो जाती है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?