उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कासगंज ( Kasganj ) जिले में में रविवार को मौसम ने कुछ ही देर में कहर बरपा दिया। तेज आंधी और बारिश ( storm and rain ) के बीच अलग-अलग स्थानों पर बिजली और दीवार गिरने आदि की घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में एक महिला सहित चार की मौत हो गई। छह लोग घायल हैं जिनका पटियाली और सोरों के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
कासगंज(Kasganj) जिले में करीब 2:30 बजे तेज आंधी आई। काले बादल छा गए। दोपहर में शाम जैसे हालात बन गए। आंधी के साथ ही कई इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश के बीच बिजली कहर बनकर गिरी। सोरों के गांव तारापुर कनक में बिजली गिरने से गोवर्धन पुत्र रामदास एवं मथुराप्रसाद पुत्र मोहर सिंह की मौत हो गई।
जबकि जशोदा पत्नी खचेरपाल, रीमा पुत्री खचेरपाल, ओम सिंह पुत्र होडल घायल हो गए।इन्हें अस्पताल लाया गया। ग्राम कादरवाड़ी में राहिद पुत्र खचेर बिजली गिरने से घायल हो गया। ग्राम गुडग़ुड़ी में पेड़ गिर जाने से फूल देवी पत्नी धरमपाल घायल हो गईं।कासगंज ( Kasganj ) के गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव जैधर में प्रदीप पुत्र लाला राम की बिजली गिरने से मौत हो गई। जबकि सुन्नगढ़ी के किसौल में दीवार गिरने से गुड्डो पत्नी बुधपाल की मौत हुई।
रविवार दोपहर को आगरा समेत पूरे मंडल में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज धूलभरी आंधी चली तो अंधेरा छा गया। दोपहर को शाम हो गई। करीब 20 मिनट तक आंधी ने जमकर तबाही मचाई। मैनपुरी में बिजली का खंभा गिरने से एक महिला की मौत हो गई।आगरा में आंधी के दौरान कई जगह पेड़ और होर्डिंग्स टूट गए। पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड भी उखड़ गए तो नामनेर क्षेत्र में तो 15 फीट लंबी दीवार गई। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत