आगरा (agra) जिले में लॉकडाउन के दौरान सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सैंया थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद 12 वर्षीय बालिका की हत्या (Rape And Murder) कर दी गई। सोमवार की सुबह उसका निर्वस्त्र शव गांव के बाहर प्लॉट में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
आगरा (agra) जिले के सैंया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय बालिका सोमवार सुबह शौच के लिए गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। ग्रामीणों ने उसका निर्वस्त्र शव एक खाली प्लॉट में पड़ा देखा। उसके शरीर और चेहरे पर खरोंच के निशान बताए गए हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।
सूचना पर आगरा (agra) एसपी ग्रामीण रवि कुमार और कई थानों की फोर्स पहुंच गई। मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। घटना स्थल पर गहनता से छानबीन की गई। पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या (Rape And Murder) की बात सामने आई है।
ग्रामीणों के अनुसार बालिका कक्षा आठ की छात्रा थी। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वो अपने ताऊ के पास रहती थी। बालिका के साथ हुए जघन्य अपराध से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
अनाथ बालिका (Orphan girl) से दुष्कर्म और हत्या को लेकर गांव के लोगों में गम के साथ ही जबरदस्त गुस्सा भी है। ग्रामीण हत्यारे का पता कर उसे अपने हाथों से सजा देने पर आमादा थे।बालिका गांव के सभी लोगों से घुली मिली थी। इससे उसकी मौत पर पूरे गांव में मातम भरा सन्नाटा पसरा रहा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?