उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा ( Mathura) जनपद में लॉकडाउन के सन्नाटे में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक बैंक लूट (Bank Robbery) लिया , तमंचे के बल पर बैंक में घुसे बदमाश 21.17 लाख रुपये नगद लेकर फरार हो गए। बैंक लूट की घटना के(Bank Robbery) बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की है। वहीं बदमाशों की तलाश के लिए खोजबीन शुरू कर दी है।
मथुरा शहर के औरंगाबाद कस्बा में ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त (Grameen Bank Of Aryavart ) की शाखा है। मंगलवार को बाइक सवार बदमाश बैंक में घुसे और कर्मचारियों पर तमंचा तान दिया।वारदात (Bank Robbery) दोपहर बाद 2.35 बजे की है। पहले एक नकाबपोश बदमाश बैंक में दाखिल हुआ। उस वक्त बैंक में केवल बैंक मित्र नरेंद्र चौधरी, सहायक शाखा प्रबंधक नीलम सिंह और कैशियर सृष्टि सक्सेना ही थीं। बदमाश ने बैंक मित्र के पास पहुंचकर कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसी बीच तीन अन्य बदमाश भी बैंक में दाखिल हुए। दो बदमाशों ने कैश काउंटर घेर लिया। फिर बैंक मित्र नरेंद्र और सहायक प्रबंधक नीलम सिंह को बाथरूम में बंद कर दिया और अंदर से कुंडी लगा लेने को कहा। इससे पहले तीनों बैंक कर्मियों के मोबाइल फोन छीन लिए। बदमाश ने सृष्टि सक्सेना से स्ट्रांग रूम खुलावाया। इसमें रखे 21.17 लाख रुपये निकाल लिए और भाग गए।
बदमाशों के भागने के दस मिनट बाद नरेंद्र और नीलम बाहर निकले तो छत को जाने वाली सीढ़ियों पर तीनों बैंक कर्मियों के मोबाइल रखे थे। सूचना पर एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा समेत भारी पुलिस बल पहुंचा। लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। आसपास के इलाकों में नाकेबंदी भी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह निषाद ने बताया कि बदमाश दो मोटर साइकिलों से आए थे। बैंक के बाहर मोटर साइकिल खड़ी कर अंदर दाखिल हुए थे। बदमाशों ने जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया, लॉकडाउन के कारण बैंक के बाहर सन्नाटा पसरा था।
बैंक के सीसीटीवी कैमरे ही खराब हैं। ये हाल तब हैं जब आए दिन बैंक में सुरक्षा सिस्टम की पड़ताल होती है। लेकिन सीसीटीवी कैमरे को ठीक कराने की किसी ने नहीं सोची। सीसीटीवी ठीक होते तो शायद बदमाश सीसीटीवी फुटेज में कैद हो जाते।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?