आगरा में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता समेत दो की कोरोनावायरस (Coronavirus ) से मौत हो गयी है। जिनकी आज मौत हुई उसमे निजी हाॅस्पीटल में भर्ती एक 35 साल की महिला भी है।
आज दो और मौत होने से आगरा में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या अब 27 हो गयी है।संक्रमितों का आंकड़ा अब 791 पहुंच गया है।ताजनगरी में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा। एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive ) भाजपा कार्यकर्ता ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। शहर के इंदिरापुरम निवासी 35 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इन्हें 12 मई को एसएन मेडिकल कॉलेज (SN Medical College Agra ) के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। इन्हें निमोनिया की भी शिकायत थी। गुरुवार दोपहर को भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई।
आगरा( AGRA ) के प्रभा हॉस्पीटल कुसमा देवी (35) की 7 मई को कोरोना पोजोटिव की रिपोर्ट आयी आज आगरा के प्रभा हास्पीटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया ।
आगरा गुरुवार को चार नए मामले (Coronavirus ) सामने आए हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा अब 791 पर पहुंच गया है वहीं सक्रिय मामले 370 रह गए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार आज 12 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। अब तक कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 389 हो गई है। जनपद में अभी 44 एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्र हैं। वहीं अब तक 27 संक्रमितों(Coronavirus ) की मौत हो चुकी है।
फ़तेहपुर सीकरी (Coronavirus ) कस्बा के मोहल्ला शेखरहीमुल्ला में गुरुवार को संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। कस्बा चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि यहां का एक व्यक्ति पशुओं की खरीद फरोख्त का काम करता है। आठ दिन पहले उसका आठ वर्षीय बेटा छत से गिरकर घायल हो गया था। आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इस पर पुलिस ने पहुंचकर बस्ती को सील करते हुए परिजनों को घर में क्वारंटीन कर दिया। सीकरी में 34 दिन बाद फिर से कोरोना केस निकलने से लोगों में खौफ है। इससे पहले कोरोना पॉजिटिव 26 मरीजों में से 24 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं। दो लड़कियों की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। 11 अप्रैल के बाद सीकरी में कोई नया कोरोना का केस नहीं आया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?