लॉकडाउन ( Lockdown) में प्रवासी मजदूरों की घर वापसी को लेकर राजनीति तेज हो गई है। मंगलवार को राजस्थान बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के नजदीक कांग्रेस (Congress) प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) सहित कई नेताओं को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
फतेहपुरसीकरी में राजस्थान सीमा पर लगे चौमा शाहपुर पर मंगलवार शाम को जबरदस्त गहमागहमी रही। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) की पहल पर राजस्थान बॉर्डर पर प्रवासी मजदूरों के लिए भेजी गई बसों को रोके जाने की सूचना के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप माथुर के साथ दोपहर को राजस्थान बॉर्डर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें राजस्थान सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) राजस्थान सीमा पर ही धरने पर बैठ गए तो पुलिस ने 10
कांग्रेसियों पर लॉकडाउन तोड़ रोड जाम करने पर केस दर्ज कर उन्हें और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप माथुर को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ग्रामीण (पश्चिम) आगरा रवि कुमार ने बताया कि गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार अंतरराज्यीय बस चलाने के लिए आवेदन करना होता है। इसके बाद पास जारी किया जाता है और अनुमति दी जाती है। कांग्रेस नेताओं ने आवेदन नहीं किया था। पास न होने पर उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं थी।
अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) के साथ आई तीन गाड़ियों को वापस आगरा भेजने के लिए पुलिस पीछे आई। प्रदेश अध्यक्ष टोल प्लाजा से चकमा देकर मंडी मिर्जा खां होते हुए बॉर्डर पर जाने की कोशिश में थे, लेकिन रास्ते में इंस्पेक्टर राजकमल बालियान ने उन्हें रोक लिया।
आगरा के एसपी देहात रवि कुमार के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को निकलने दिया गया, जबकि दो गाड़ियों को वापस भेज दिया गया। शाम को पुलिस ने अजय कुमार लल्लू और प्रदीप माथुर सहित कई नेताओं को पांच लोगोंं को गिरफ्तार कर आगरा भेज दिया गया। पुलिस कांग्रेस नेताओं को आगरा ले आयी है। उधर, कांग्रेस की बसों को यूपी में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली है।इसके साथ ही प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह और यूपी कांग्रेस चीफ अजय कुमार लल्लू के खिलाफ लखनऊ स्थित हजरतगंज थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?