आगरा में गुरुवार को 9 और कोरोना संक्रमित मिले। अब कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive ) 845 हो गये है । जबकि 30 सक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।जिला जेल (Agra District Jail ) व आगरा सेंट्रल जेल कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद अब आरपीएफ फोर्ट स्टेशन के थाने में तैनात एक कांस्टेबल संक्रमित पाया गया है। उसे एसएन में भर्ती कराया गया है। हालांकि उसकी स्थिति में सुधार बताया गया है। बैरक में रहने वाले सात अन्य जवानों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर लगातार श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। इसी बीच तीन दिन पहले स्टेशन पर ही बैरक में रहने वाले एक कांस्टेबल को बुखार आने पर उसने टेस्ट करवाया। इसकी रिपोर्टकोरोना पॉजिटिव (Corona Positive ) आई है।इसकी जानकारी होने पर आरपीएफ के जवानों में हड़कंप मच गया। बुधवार को बैरक और स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सैनिटाइजेशन करवाया गया। आरपीएफ के कमांडेंट पीके पंडा ने बताया कि जवान के संक्रमित पाए जाने के बाद एहतियात बरत रहे हैं।
प्रतापपुरा चौराहा स्थित कार्डियक एंड रिसर्च सेंटर के वरिष्ठ चिकित्सक में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive ) की पुष्टि हुई है। परेशानी की बात यह है कि उन्हें ठीक करने के लिए चिकित्सक ने प्लाज़्मा थेरेपी कराने के लिए कहा है। इसके लिए उन्हें दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में आईसीयू में रखा गया है। उनका इलाज कर रहे चिकिसकों के मुताबिक ऐसे शख़्स का प्लाज़्मा चाहिए जो लगभग दो सप्ताह पहले ही कोरोना से ठीक हुआ हो और उसका ब्लड ग्रुप AB या B हो।कमलानगर के बसंत विहार में भाजपा नेता का पुत्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
जिला जेल (Agra District Jail ) में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 100 बंदियों की स्क्रीनिंग की। स्क्रीनिंग के आधार पर ही टीम कुछ बंदियों के सैंपल ले सकती है। वहीं एसएन अस्पताल में भर्ती बंदी को तबियत में सुधार होने पर केंद्रीय कारागार में शिफ्ट कर दिया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?