मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Chief minister Yogi Adityanath )को बम से उड़ाने की धमकी भरे मैसेज ने गुरुवार देर रात पुलिस अफसरों के होश उड़ा दिए। डायल 112 मुख्यालय की सोशल मीडिया डेस्क के वाट्सएप नंबर पर आए मैसेज की सूचना अधिकारियों को दी गई जिसके बाद गोमतीनगर थाने में इंस्पेक्टर धीरज कुमार की तरफ से केस दर्ज करा दिया गया है। अज्ञात के खिलाफ धारा 505 वन बी, 506 और 507 के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है।
पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि सर्विलांस और क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की अन्य टीमें मोबाइल नंबर के आधार पर धमकी देने वाले व्यक्ति का पता लगाने में जुटी हैं।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि डायल 112 की सोशल मीडिया डेस्क के वाट्सएप नंबर पर गुरुवार रात 12.32 बजे 8828453350 नंबर से एक मैसेज आया जिसे पढ़ते ही हड़कंप मच गया। मैसेज में लिखा था कि मुख्यमंत्री योगी ( Chief minister Yogi Adityanath ) को बम से उड़ा देने वाला हूं। धमकी देने वाले ने धर्म विशेष का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Chief minister Yogi Adityanath ) को उनकी जान का दुश्मन कहा।
इस मैसेज की सूचना डायल 112 के अधिकारियों ने तत्काल गोमतीनगर पुलिस को दी। देर रात इंस्पेक्टर की तरफ से अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसटीएफ और एटीएस की टीमें भी धमकी देने वाले की तलाश कर रही हैं। पुलिस आयुक्त का कहना है कि धमकी देने वाले के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही मोबाइल नंबर धारक का पता चल जाएगा।यूपी पुलिस ने अन्य राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया है। मामला बेहद गंभीर औरमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Chief minister Yogi Adityanath ) की सुरक्षा से जुड़ा है, लिहाजा उनकी सुरक्षा से लेकर सभी पहलुओं पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?