उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra )जिले के ताजगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह एक खेत में युवक और युवती के शव पेड़ पर लटके ( Hanging) मिले। इसकी जानकारी पर ग्रामीण पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक-युवती पास के गांव के रहने वाले थे। प्रेम संबंध में किसी कारण आत्महत्या( suicide ) की आशंका है।
सुबह तकरीबन सात बजे श्यामो गांव के कुछ युवक खेतों की ओर दौड़ लगाने के लिए गए थे। वहां पर एक खेत में पेड़ पर युवक-युवती के शव फंदे पर लटके देखकर इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। युवक और युवती ने एक ही रस्सी से फंदा लगाया था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पेड़ से नीचे उतारे। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच की गई। उधर, युवक-युवती के परिजन भी उन्हें तलाशते हुए पहुंच गए। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि युवक की शिनाख्त मान सिंह (25) पुत्र सत्यभान के रूप में हुई है।
मानसिंह आगरा (Agra ) ताजगंज के ही गांव बुढ़हरा का रहने वाला था। 18 वर्षीय युवती भी उसी गांव की रहने वाली थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मान सिंह और युवती शुक्रवार की रात से घर से गायब थे। परिवार के लोग दोनों की तलाश कर रहे थे।
मान सिंह गांव के ही आगरा (Agra ) एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक (school teacher) था। वह शादीशुदा और एक बच्चे का बाप था। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि मामला प्रेम संबंधों का बताया जा रहा है। आत्महत्या( suicide ) की आशंका है। इसके कारण की जांच की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?