पालघर मॉब लिंचिंग ( Palghar mob-lynching )के बाद महाराष्ट्र के नांदेड़ (Nanded Sadhu Murdered) में लिंगायत समुदाय के साधु और सेवादार की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने आश्रम में घुसकर साधु की हत्या की है।
महाराष्ट्र में पालघर के बाद अब नांदेड़ (Nanded Sadhu Murdered) में शनिवार देर रात एक साधु और उनके सेवादार की निर्ममता से हत्या कर दी गई। साधु का शव आश्रम में और सेवादार का आश्रम से कुछ दूरी पर पड़ा मिला है। रविवार सुबह जब शिष्य मौके पर पहुंचे तो उन्हें वारदात का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों के शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि साधु और सेवादार की हत्या गला रेतकर की गई है।
जानकारी के मुताबिक, सद्गुरु शिवाचार्य नागठणकर (Shivacharya Nirvanarudra Pashupatinath) नांदेड स्थित आश्रम में अपने शिष्यों के साथ रहा करते थे। रविवार सुबह जब शिष्य मौके पर पहुंचे तो शिवाचार्य का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। इस पर शिष्यों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू ही की थी कि तभी पता चला कि आश्रम की सेवा करने वाले एक सेवादार का शव गांव में आश्रम से कुछ ही दूरी पर मिला है। दोनों की शनिवार रात ही हत्या का अंदेशा है।
बता दें कि महाराष्ट्र में साधुओं की हत्या (Nanded Sadhu Murdered) का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले पालघर में दो साधुओं की ड्राइवर समेत कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद देशभर में यह मामला तूल पकड़ा था और प्रदेश की सरकार कटघरे में आ गई थी।बताया गया कि साधु महाराज साल 2008 से निर्वाणी मठ संस्थान में आए थे। यह तकरीबन सौ साल पुराना मठ है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?