
वृंदावन (Vrindavan) में ठाकुर बांकेबिहारी जी (Bankebihari Temple ) की महिमा ही निराली है। तो,उनके भक्तों की आस्था का भी कोई तोड़ नहीं। ठाकुर बांके बिहारी में अटूट आस्था रखने वाले दिल्ली के एक उद्योगपति ने ठाकुरजी को अपने कारोबार में पार्टनर( business partner) बना रखा है। उसने ठाकुरजी के हिस्से के लाभ की रकम का चेक ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर (Bankebihari ) प्रबंधन को सौंपा है।
बता दें कि कार के पार्ट्स बनाने का कारोबार करने वाले मदरसन सूमी लिमिटेड कंपनी के मालिक चांद सहगल ने अपने आराध्य को कारोबार में पार्टनर बना रखा है। वे हर साल वित्तीय वर्ष की समाप्ति के साथ ही अप्रैल में ठाकुर जी का हिस्सा उन्हें भेंट करने आते हैं। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण लागू लॉकडाउन ( Lockdown) में भी वे अपने आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी (Bankebihari ) को नहीं भूले। रविवार को वृंदावन (Vrindavan) पहुंचे चांद सहगल लॉकडाउन के कारण ठाकुरजी के दर्शन तो नहीं कर पाए, लेकिन देहरी पर माथा जरूर टेका।
उद्योगपति ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर (Bankebihari Temple ) के प्रबंधक प्रशासन मुनीश शर्मा को 2.30 करोड़ का चैक सौंपा। प्रत्येक वर्ष अप्रैल में ही यह चैक सौंपने उद्योगपति आते थे, पर लॉकडाउन के कारण अबकी बार एक महीने से देरी से यह चैक सौंपा गया। सहगल ठाकुर बांकेबिहारी की यह सेवा पिछले 15 साल से लगातार करते चले आ रहे हैं। बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक (Bankebihari Temple ) प्रशासन मुनीश शर्मा ने बताया कि उद्योगपति यह चैक प्रत्येक साल देने आते हैं, वहीं प्रत्येक माह दर्शन भी करते हैं। वहीं वृंदावन (Vrindavan) के कात्यायनी शक्ति पीठ को 22 लाख का चैक चांद सहगल की ओर से प्रदान किया गया है।चांद सहगल ने लाड़लीजी मंदिर में भी 21 लाख रुपये का चैक कमेटी में व 2 लाख सेवायत व ब्राह्मणों को दान किए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?